बिक्री में Dzire पहले, Aura दूसरे और Amaze तीसरे नंबर पर, आखिर क्यों बढ़ रहा है कॉम्पैक्ट सेडान का क्रेज?

Updated:
विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire (Photo: Maruti Suzuki)

जून 2026 में Maruti Suzuki Dzire सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान रही. Hyundai Aura और Honda Amaze ने भी टॉप-3 में जगह बनाई. आंकड़े बताते हैं कि कम टैक्स और किफायती कीमत की वजह से भारतीय ग्राहक अब कॉम्पैक्ट सेडान को ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

Maruti Suzuki Dzire का जलवा जून 2026 में भी बरकरार रहा. एक बार फिर इस कॉम्पैक्ट सेडान ने बिक्री के मामले में दूसरी कंपनियों की सेडान को पीछे छोड़ दिया. इतना ही नहीं, Dzire ने अकेले जितनी बिक्री की, उतनी बाकी सभी सेडान मिलकर भी नहीं कर सकीं. जून 2026 में Maruti Suzuki ने Dzire की 17,899 यूनिट होलसेल डिस्पैच की, जबकि जून 2025 में यह आंकड़ा 15,484 यूनिट था.

Dzire की बढ़त कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जून 2026 में बिक्री चार्ट में शामिल बाकी 8 सेडान मॉडल की कुल बिक्री 13,284 यूनिट रही. वहीं, अकेली Dzire की बिक्री 17,899 यूनिट रही. यानी अकेली Dzire की बिक्री, बाकी सभी 8 सेडान कारों की कुल बिक्री से भी 4,615 यूनिट ज्यादा रही.

Dzire के दम पर टिका है पूरा सेडान सेगमेंट

अगर पूरे मेनस्ट्रीम सेडान सेगमेंट पर नजर डालें, तो जून 2026 में इसकी कुल बिक्री 31,183 यूनिट रही, जबकि जून 2025 में यह 28,335 यूनिट थी. यानी सेगमेंट में 10.1% की सालाना बढ़ोतरी हुई. खास बात यह है कि इस ग्रोथ का सबसे बड़ा श्रेय भी Dzire को जाता है. सेगमेंट में कुल 2,848 यूनिट की बढ़ोतरी हुई, जिसमें से 2,415 यूनिट का योगदान अकेले Dzire का रहा.

बाजार में तीन कॉम्पैक्ट सेडान का दबदबा

Hyundai Aura ने जून 2026 में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 5,977 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही. पिछले साल जून में इसकी 5,413 यूनिट्स बिकी थीं, यानी इस बार बिक्री में 10.4% की बढ़ोतरी दर्ज हुई. यह Maruti Dzire के बाद इकलौती ऐसी सेडान बनी, जिसने एक महीने में 5,000 से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया.

ये भी पढ़ें: Maruti Suzuki XL6 हुई महंगी, अब हर वेरिएंट के लिए खर्च करने होंगे ज्यादा रुपये

वहीं, Honda Amaze 2,937 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे नंबर पर रही. पिछले साल जून के मुकाबले इसकी बिक्री में 29.2% की शानदार बढ़ोतरी हुई, क्योंकि जून 2025 में इसकी 2,274 यूनिट्स बिकी थीं.

अगर Maruti Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze की बिक्री को जोड़ दें, तो इन तीनों की कुल 26,813 यूनिट्स बिकीं, जो देश में बिकने वाली पॉपुलर सेडान कारों की कुल बिक्री का करीब 86% हिस्सा है. वहीं, Tata Tigor की 602 यूनिट्स को भी शामिल कर लिया जाए, तो सब-4 मीटर सेडान सेगमेंट की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 88% तक पहुंच जाती है.

क्यों भारतीय ग्राहक अब कॉम्पैक्ट सेडान को ज्यादा पसंद कर रहे हैं?

ऊपर बताए आंकड़े साफ बताते हैं कि भारतीय बाजार में सेडान कारों की मांग पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. बल्कि ग्राहकों का रुझान अब बड़ी सेडान की बजाय सब-4 मीटर सेडान की ओर ज्यादा हो गया है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि 4 मीटर से कम लंबाई और तय इंजन साइज वाली कारों पर सरकार कम टैक्स लगाती है, जिससे ये मॉडल ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती साबित होते हैं.

ये भी पढ़ें: MG GO: रेट्रो स्टाइल के साथ एंट्री की तैयारी, 2027 में लॉन्च होगी MG की नई फैमिली EV?


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola