प्रीमियम फीचर्स के साथ आ रही VinFast MPV 7, बुकिंग शुरू
Published by : Shivani Shah Updated At : 02 Apr 2026 10:58 AM
विनफास्ट एमपीवी 7
VinFast भारत में अपनी नई इलेक्ट्रिक VinFast MPV 7 लॉन्च करने जा रही है. इसमें 60.13kWh बैटरी, 450km रेंज और 80kW फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसकी बुकिंग कंपनी ने आज से शुरू कर दी है.
वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast भारत में अपनी तीसरी VinFast MPV 7 लॉन्च करने जा रही है, जो 15 अप्रैल को भारतीय बाजार में दस्तक देगा. इससे पहले VinFast VF6 और VF7 SUV पेश कर चुकी है. इस नई इलेक्ट्रिक MPV के लिए ₹21,000 की टोकन राशि के साथ बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. भारत में MPV 7 को ड्यूल ब्रांडिंग के तहत पेश किया जाएगा, जिसमें Limo Green वर्जन कमर्शियल और फ्लीट ऑपरेटर्स के लिए और VF MPV 7 प्राइवेट ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया जाएगा. इस स्ट्रैटेजी के जरिए कंपनी दोनों तरह के ग्राहकों को टारगेट कर रही है. बाजार में इसका मुकाबला तीन-रो इलेक्ट्रिक गाड़ियों जैसे Kia Carens Clavis EV, Mahindra XEV 9S और BYD eMax 7 से देखने को मिलेगा.
डिजाइन और फीचर्स
इस VF MPV 7 का एक्सटीरियर डिजाइन VinFast की VF6 और VF7 से इंस्पायर्ड है. इसमें फ्रंट और रियर LED लाइट बार, वर्टिकल हेडलाइट्स और एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स मिलते हैं. हालांकि, इसका बॉक्सी डिजाइन खास तौर पर अंदर ज्यादा स्पेस देने के लिए तैयार किया गया है.
इंटीरियर में मिनिमलिस्ट केबिन, 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट और फ्लोटिंग सेंटर कंसोल दिया गया है. भारत में आने वाले मॉडल में हेड-अप डिस्प्ले भी मिल सकता है. इसके अलावा 4-स्पीकर साउंड सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ABS+EBD, 4 एयरबैग और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलेंगे.
परफॉर्मेंस और बैटरी
VF MPV 7 में 60.13kWh बैटरी और फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 204bhp पावर और 280Nm टॉर्क जेनरेट करती है. कंपनी के अनुसार, यह एक बार चार्ज करने पर करीब 450km (NEDC) की रेंज दे सकती है.
फास्ट चार्जिंग के लिए 80kW DC चार्जर से यह बैटरी 10% से 70% तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो सकती है. साथ ही कंपनी 10 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है.
ऑफर्स और फायदे
VinFast इसे वैल्यू-फॉर-मनी प्रोडक्ट के तौर पर पेश कर रहा है. शुरुआती ग्राहकों को buyback ऑप्शन, EV पर ₹2 लाख तक का इंसेंटिव और फ्री चार्जिंग जैसे फायदे मिल सकते हैं. कंपनी ने एक रेजिडुअल वैल्यू पॉलिसी भी पेश की है, जिसके तहत 2 साल में 75% और 3 साल में 55% वैल्यू की गारंटी दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: Tata Tiago 2026: नये फीचर्स और डिजाइन अपडेट, लॉन्च से पहले दिखी झलक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










