तिलक समारोह में जा रहे जीजा-साला हादसे के हुए शिकार, जीजा की मौत

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :08 May 2026 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
तिलक समारोह में जा रहे जीजा-साला हादसे के हुए शिकार,  जीजा की मौत

कासमा-रफीगंज मुख्य मार्ग पर बक्सी बिगहा मोड़ के समीप हुई घटना, साला जख्मी

विज्ञापन

कासमा-रफीगंज मुख्य मार्ग पर बक्सी बिगहा मोड़ के समीप हुई घटना, साला जख्मी रफीगंज. कासमा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार जीजा-साला गंभीर रूप से जख्मी हो गये. अंतत: जीजा की मौत हो गयी. घटना कासमा-रफीगंज मुख्य मार्ग पर बक्सी बिगहा मोड़ के समीप हुई है. मृतक की पहचान गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र स्थित जकरिया गांव निवासी 22 वर्षीय रूपेश कुमार के रूप में की गयी है. वह जगदेव दास का पुत्र था. वहीं घायल युवक 14 वर्षीय आतिश कुमार बताया जा रहा है, जो गया जिले के रामडीह परैया गांव निवासी राजाराम रविदास का पुत्र है. दोनों रिश्ते में जीजा-साला थे. घायल आतिश कुमार ने बताया कि वह अपने जीजा रूपेश कुमार के साथ बाइक से सोनारचक गांव जा रहे थे. वहां रूपेश के बड़े भाई के ससुराल में तिलक समारोह आयोजित था. परिवार में शादी को लेकर खुशी का माहौल था और दोनों समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे. इसी दौरान बक्सी बिगहा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे. कुछ देर बाद राहगीरों की नजर उनपर पड़ी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची कासमा थाने की पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने रूपेश कुमार को मृत घोषित कर दिया. गंभीर रूप से घायल आतिश कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया. परिजनों ने बताया कि रूपेश की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी और वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन