ePaper

Bihar: औरंगाबाद में बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,12 वर्षीय बच्चे की मौत

Updated at : 13 Jun 2024 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar: औरंगाबाद में बेलगाम ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,12 वर्षीय बच्चे की मौत

Bihar: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के दाउदनगर-बारुण रोड पर चौरम के पास ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक पर बैठे 12 वर्षीय विशाल कुमार की मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar: औरंगाबाद. जिले के दाउदनगर थानाक्षेत्र के दाउदनगर-बारुण रोड पर चौरम के पास बेलगाम ट्रैक्टर ने एक बाइक में धक्का मार दिया, जिससे बाइक पर बैठे 12 वर्षीय विशाल कुमार की कुचलकर मौत हो गई. वह ओबरा थाना क्षेत्र के नवनेर निवासी विनोद यादव का पुत्र बताया जाता है. घटना गुरुवार के सुबह की है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है.

दादा के साथ रिश्तेदार के घर जा रहा था बच्चा

बताया जाता है कि वह अपने दादा अवधेश यादव के साथ बाइक से अपने गांव से गुरुवार की अहले सुबह दाउदनगर थाना क्षेत्र के बुकनापुर में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहा था. दाउदनगर-बारुण रोड पर चौरम के पास बेलगाम व तेज गति से बारुण रोड की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे विशाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

Also Read: Bihar Weather: आधा बिहार हीटवेव की चपेट में, पटना समेत 13 जिलों में मौसम विभाग का रेड अलर्ट

दाउदनगर- बारुण रोड जाम

घटना की सूचना मिलने के बाद काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. संवाद भेजे जाने तक दाउदनगर में नहर के दोनों तरफ की सड़क यानी दाउदनगर- बारुण रोड को जाम कर दिया गया. पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतक के शव को पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन