Bihar News: दादी के दाह संस्कार में आए दो किशोर, सोन नदी में डूबने से हो गई मौत

Updated at : 23 Jun 2025 5:33 PM (IST)
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

Bihar News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना इलाका स्थित सोन नदी के काली स्थान घाट से एक दुखद हादसे की खबर आई है. यहां नहाने के दौरान दो किशोर रवि कुमार (16) और पवन कुमार (17) की डूबने से मौत हो गई.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना इलाका स्थित सोन नदी के काली स्थान घाट से एक दुखद हादसे की खबर आई है. यहां नहाने के दौरान दो किशोर रवि कुमार (16) और पवन कुमार (17) की डूबने से मौत हो गई. जानकारी मिली है कि दोनों किशोर अपनी चचेरी दादी राजकुमारी देवी (80) के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए यहां आए थे. घटना सोमवार की है.

नहाते वक्त गहरे पानी में गए

मिली जानकारी के अनुसार दाह संस्कार के बाद परिजन और अन्य लोग घाट पर स्नान कर रहे थे. दाउदनगर के वार्ड संख्या 7, नालबंद टोली निवासी जीतवहन राम का बेटा रवि और सत्येंद्र राम का बेटा पवन भी नहाने के लिए नदी में उतरे. नहाते वक्त दोनों गहरे पानी में चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर डूबने लगे. मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने की कोशिश की, लेकिन वे बचा नहीं सके.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही दाउदनगर थाना पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव बरामद किए गए. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: Bihar: अब पासपोर्ट बनाना होगा आसान, बिहार के इस जिले में लगेगा पासपोर्ट मोबाइल वैन कैंप

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन