औरंगाबाद में निजी जमीन पर गेंद खेलने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिला समेत आधा दर्जन लोग गंभीर

Updated:
विज्ञापन

इलाज के दौरान घायल

Aurangabad Crime News: औरंगाबाद के झकटिया गांव में निजी जमीन पर गेंद खेलने के विवाद में हुई मारपीट में तूफानी बिंद और पिंकी देवी समेत आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

Aurangabad Crime News: (मनीष राज सिंघम) गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के झकटिया गांव में निजी जमीन पर गेंद खेलने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई. इस घटना में एक पक्ष से आधा दर्जन (6) लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में झकटिया गांव निवासी तूफानी बिंद, तूफानी बिंद की पत्नी पिंकी देवी, राजेंद्र बिंद की पत्नी चनपटिया देवी, राम सूरज बिंद, राम सूरज बिंद की पत्नी धानती देवी सहित अन्य लोग शामिल हैं. यह घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है.

बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी पीटा

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जख्मियों ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति की निजी जमीन पर राम सूरज बिंद गेंद खेल रहा था. इसी दौरान खेत मालिक वहां पहुंचा और खेत में गेंद खेलने को लेकर हंगामा करने लगा. जब राम सूरज ने इसका विरोध किया, तो खेत मालिक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. मारपीट की सूचना मिलने पर जब परिजन उसे बचाने पहुंचे, तो आरोपी ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की, जिससे आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

प्राथमिक इलाज के बाद रेफर

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसे स्थानीय लोगों ने समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद परिजन सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गोह ले गए, जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

सदर अस्पताल जाने से पहले सभी जख्मी बंदेया थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत की. इसके बाद बंदेया थाना पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का उपचार किया गया. इस मामले को लेकर बंदेया थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी पुलिस को मिली है. फिलहाल अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. थाना में आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: औरंगाबाद में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, कोलकाता का युवक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन