ePaper

औरंगाबाद में खलिहान में लगी आग, मासूम जिंदा जला, धान के हजार से अधिक बोझे जल कर राख

Updated at : 31 Dec 2020 3:01 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद में खलिहान में लगी आग, मासूम जिंदा जला, धान के हजार से अधिक बोझे जल कर राख

Bihar News: औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खलिहान में आग लग गई. आग की चपेट में आने से एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई. वहीं एक हजार से अधिक धान का बोझा भी जल गया.

विज्ञापन

Bihar News: औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के अरई गांव में गुरुवार सुबह एक किसान के खलिहान में आग लग गई. आग की चपेट में आने से एक डेढ़ वर्षीय मासूम की मौत हो गई. वहीं एक हजार से अधिक धान का बोझा भी जल गया. मृतक की पहचान गांव निवासी जटली राजबंशी के पुत्र इंद्रजीत कुमार के रूप में हुई है.

घटना की सूचना मिलते ही सीओ स्नेहलता कुमारी, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गौतम सहित अन्य अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की. शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया गया हैं. आग लगने का कारण अस्प्ष्ट है. घटना के बाद मृतक की मां-पिता की हालत रोते-रोते बेहाल है. खलिहान में आग की घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है.

Posted by: utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन