बिहार में बेटे की बारात से कुछ घंटे पहले पिता को अपराधियों ने मारी गोली, पसरा मातम

Published by :Preeti Dayal
Published at :27 Apr 2026 10:00 AM (IST)
विज्ञापन
Criminals shot father hours before son wedding

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Crime News: बिहार के औरंगाबाद जिले से खबर है जहां सोमवार को बेटे की बारात निकलने वाली थी लेकिन इससे पहले पिता को गोली मार दी गई. मामला कुटुंबा प्रखंड के रसोइया गांव के पास का है. गोलीबारी की घटना के बाद मातम पसर गया है.

विज्ञापन

Bihar Crime News: बिहार में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है. ऐसे में औरंगाबाद जिले में भी एक युवक की बारात आज निकलने वाली थी. लेकिन इससे कुछ घंटे पहले ने अपराधियों ने युवक के पिता पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद वह घायल हो गए. यह घटना जिले की कुटुंबा प्रखंड के रसोइया गांव के पास की है. जानकारी के मुताबिक, सुनील पांडे उर्फ अरुण पांडे नामक व्यक्ति को गोली लगी है.

क्या है पूरी घटना?

सुनील पांडे उर्फ अरुण पांडे पटना में लैब का व्यवसाय करते हैं .उनके बेटे रामकुमार पांडे की शादी पटना जिले के विक्रम थाना इलाके के बलियारी गांव में तय हुई थी. सोमवार की दोपहर बारात विक्रम के लिए निकलने वाली थी. दूल्हे के पिता सुनील पांडे अपने भाई प्रमोद पांडे के साथ दूल्हे का सेहरा सहित अन्य सामान खरीदने बाजार गए हुए थे.

सामान लेने के बाद बाइक से वापस गांव लौट रहे थे. इसी दौरान दधपा और रसोईया गांव के बीच पीछे से ओवरटेक कर कार सवार अपराधियों ने उन्हें रुकवा कर गोली मार दी. सुनील पांडे को नाक के पास गोली लगी है. औरंगाबाद सदर अस्पताल से उन्हें इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

शादी नहीं करने की पहले भी मिली धमकी

सदर अस्पताल में इलाजरत सुनील पांडे ने बताया कि जिस जगह पर उनके बेटे की शादी तय हुई है वहां शादी नहीं करने की पहले भी धमकी दी जा चुकी है. शायद अपराधियों का किसी न किसी तरह का कनेक्शन है. वैसे सुनील पांडे और उनके भाई प्रमोद पांडे ने अपराधियों को पहचानने से इनकार कर दिया. साथ ही जानकारी मिली है कि बारात सोमवार को अब नहीं जाएगी.

(औरंगाबाद से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल इस महीने से होगा शुरू, कोरियाई कंपनी ने बनाया डिजाइन, 4988 करोड़ है लागत

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन