नारी शक्ति वंदन पर भाजपा का विपक्ष पर प्रहार, कांग्रेस पर लगाये गंभीर आरोप

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :26 Apr 2026 3:52 PM (IST)
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन पर भाजपा का विपक्ष पर प्रहार, कांग्रेस पर लगाये गंभीर आरोप

प्रेसवार्ता में विपक्ष की मंशा पर उठाये सवाल, महिलाओं के सशक्तीकरण पर केंद्र सरकार की सराहना

विज्ञापन

प्रेसवार्ता में विपक्ष की मंशा पर उठाये सवाल, महिलाओं के सशक्तीकरण पर केंद्र सरकार की सराहना प्रतिनिधि, औरंगाबाद कार्यालय. नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला है. रविवार को शुभम इंटरनेशनल में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा की प्रदेश मंत्री पूनम रविदास ने विपक्ष की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि कांग्रेस कभी महिलाओं को नेतृत्व में आगे बढ़ाना नहीं चाहती. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने वर्षों तक महिलाओं को केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन उन्हें राजनीतिक अधिकार देने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की. 70 वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर गंभीर प्रयास नहीं हुए. पूनम रविदास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिये महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का संकल्प लिया गया है, लेकिन विपक्ष इस पहल का विरोध कर महिलाओं के हितों के खिलाफ खड़ा दिख रहा है. उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है. बिहार में पंचायती राज व्यवस्था में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाया गया है. अब केंद्र सरकार संसद और विधानसभाओं में भी महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है. महिलाओं के लिए चल रहीं योजनाएं भाजपा प्रदेश मंत्री ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार करने की दिशा में वर्तमान सरकार लगातार प्रयासरत है. गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाओं को आगे लाने के लिए कई योजनाएं चलायी जा रही हैं. उन्होंने विपक्षी नेताओं के हालिया बयानों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति उनका दृष्टिकोण सकारात्मक नहीं रहा है. प्रेसवार्ता में महिला मोर्चा की नेताओं ने कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी राजनीति कर रहा है, जबकि भाजपा महिलाओं को अधिकार और सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. मौके पर सुमन अग्रवाल, पूजा सिंह, गुड़िया सिंह, रेखा सिंह, शीला देवी के अलावा भाजपा नेता अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी दीपक सिंह आदि मौजूद थे. नेताओं ने एकजुट होकर महिला आरक्षण के समर्थन में आवाज बुलंद की और विपक्ष की नीतियों की आलोचना की.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन