सीतामढ़ी: बागमती नदी में हादसा, सगे भाई-बहन की डूबकर मौत, एक बच्ची की तलाश जारी

Updated:
विज्ञापन

सर्च ऑपरेशन में जुटी एसडीआरएफ की टीम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीतामढ़ी के रून्नीसैदपुर में बागमती नदी में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची अब भी लापता है. एसडीआरएफ सर्च ऑपरेशन चला रही है.

विज्ञापन

सीतामढ़ी: रून्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खरका पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित बघौनी गांव के पास रविवार को बागमती नदी में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई. वहीं एक अन्य बच्ची अब भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है.

विज्ञापन

मृतकों की पहचान बघौनी गांव निवासी शिवनाथ साह के करीब 12 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार और 10 वर्षीया पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई है. वहीं लापता बच्ची की पहचान उपेंद्र साह की करीब 13 वर्षीय पुत्री प्रियांशी कुमारी उर्फ छोटी कुमारी के रूप में हुई है.

बच्चे अपनी मां के साथ नदी पर गए थे

जानकारी के अनुसार, सभी बच्चे अपनी मां के साथ नदी किनारे गए थे. उनकी मां रविवार का व्रत करने के लिए घाट पर पूजा कर रही थीं. इसी दौरान बच्चे स्नान के लिए नदी में उतर गए. बताया जा रहा है कि गहरे पानी में पैर फिसलने से तीनों बच्चे डूब गए.

एसडीआरएफ सर्च ऑपरेशन में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. साथ ही एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जो लापता बच्ची की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है.

दो शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

पुलिस ने मृत दोनों बच्चों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में मातम पसरा है.

सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर से राकेश सिंह की रिपोर्ट

यह भी पढ़े:  शादी की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, 10 मई को होना था विवाह

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन