पिता की मेहनत और बेटे की लगन ने रचा इतिहास, सन्नी ने B.Tech में बिहार में हासिल की तीसरी रैंक

Updated:
विज्ञापन

सन्नी कुमार का फाइल फोटो.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रून्नीसैदपुर के प्रेमनगर गांव के सन्नी कुमार ने B.Tech सिविल इंजीनियरिंग परीक्षा में बिहार में तीसरा स्थान हासिल किया है. 9.12 CGPA के साथ यह उपलब्धि उन्होंने हासिल की है, जिससे पूरे जिले में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: रून्नीसैदपुर. कठिन परिश्रम, लगन और कुछ कर दिखाने के जुनून के बल पर रून्नीसैदपुर प्रखंड के प्रेमनगर गांव निवासी सन्नी कुमार ने बिहार सिविल इंजीनियरिंग की B.Tech परीक्षा में सूबे में तीसरा स्थान हासिल किया है. सन्नी की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ गांव और पूरे सीतामढ़ी जिले में खुशी का माहौल है. राज्य सरकार के साइंस, टेक्नोलॉजी एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से उन्हें मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है.

विज्ञापन

B.Tech परीक्षा में 9.12 CGPA के साथ तीसरा स्थान

प्रेमनगर निवासी शशि शेखर सिंह के पुत्र सन्नी कुमार ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज अरवल से सत्र 2023-2026 में सिविल इंजीनियरिंग में B.Tech की परीक्षा उत्तीर्ण की. उन्होंने 9.12/10 CGPA हासिल कर बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया. उनकी इस उपलब्धि ने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

पटना में समारोह के दौरान मिला मेधावी छात्र पुरस्कार

सन्नी कुमार को उनकी उपलब्धि के लिए राज्य सरकार के साइंस, टेक्नोलॉजी एंड टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर से मेधावी छात्र प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया. 15 सितंबर 2026 को पटना के तारामंडल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के डायरेक्टर मनोरंजन कुमार (आईएएस) के हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र के साथ 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया.

पिता गांव में ट्यूशन पढ़ाकर चलाते हैं परिवार

सन्नी कुमार सामान्य परिवार से आते हैं. उनकी मां माला देवी गृहिणी हैं, जबकि पिता शशि शेखर सिंह गांव में ही निजी ट्यूशन पढ़ाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. दो भाइयों में सन्नी बड़े हैं. उनका छोटा भाई फिलहाल शिवहर के पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है.

डिप्लोमा में भी हासिल किया था शानदार अंक

सन्नी कुमार ने सत्र 2020-2023 में राजकीय पॉलिटेक्निक, पटना से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा की परीक्षा पास की थी. इसमें उन्होंने 9.13/10 CGPA हासिल किया था. इससे पहले सीतामढ़ी सेंट्रल स्कूल, पारसपट्टी, डुमरा से 10वीं की परीक्षा में उन्होंने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे.

सफलता पर जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने दी बधाई

सन्नी कुमार की सफलता पर प्रखंड कांग्रेस कमेटी रून्नीसैदपुर के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह राठौड़, भाजपा के गाढ़ा मंडल अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, बहिलवारा उर्फ गाढ़ा पैक्स अध्यक्ष अमरजीत कुमार उर्फ उज्जवल सिंह, समाजसेवी नंदकिशोर सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह और प्रखंड राजद अध्यक्ष संजीत कुमार छोटू ने प्रसन्नता व्यक्त की. सभी ने सन्नी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. सन्नी कुमार के चाचा चंद्रशेखर सिंह प्रेमनगर पैक्स के पैक्स अध्यक्ष हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन