लखनदेई की पुरानी धार में पानी बहाल कराने को लेकर किसानों का आमरण अनशन शुरू
अनशन पर बैठे ईश्वर नारायण दास व अन्य. | Prabhat Khabar Network
सीतामढ़ी जिले के किसान लखनदेई नदी की पुरानी धार में पानी बहाल कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. पानी की कमी से धान की फसल पीली पड़ रही है और उत्पादन पर संकट है.
Lakhandei river water issue: सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत नरहा बाजार स्थित हरकेश स्थान पर लखनदेई नदी की पुरानी धार में पानी बहाल कराने, नदी की सफाई और स्लुइस गेट चालू कराने की मांग को लेकर सिंगरहिया पैक्स अध्यक्ष ईश्वर नारायण दास ने मंगलवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है. उनके इस आंदोलन के समर्थन में आसपास के दर्जनों गांवों के कई किसान भी शामिल हुए हैं, जो प्रशासन से इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान की लगातार मांग कर रहे हैं.
Farmer hunger strike Bihar: धान की फसल में पीलापन और उत्पादन पर संकट
आंदोलनकारी किसानों ने बताया कि पानी के अभाव में इस वर्ष धान की फसल में पीलापन और खर-पतवार की बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है. किसानों को कई-कई बार महंगे दामों पर सिंचाई करानी पड़ रही है, जिससे खेती की लागत काफी बढ़ गई है. इसके बावजूद फसल की स्थिति इतनी खराब है कि लागत निकल पाने पर भी गहरा संशय बना हुआ है.

2023 में बंधी थी नई धार, बाद में टूटा बांध
पैक्स अध्यक्ष ईश्वर नारायण दास ने बताया कि करीब 32 वर्ष पहले शिवनगर और पोसुआ गांव के बीच लखनदेई की धार को मोड़ दिया गया था, जिससे पुरानी धार पूरी तरह सूख गई और 22 गांवों में सिंचाई संकट गहरा गया. वर्ष 2023 में लगातार प्रयासों से नई धार को बांधा गया था, जिससे पुरानी धार में पानी आने लगा था, लेकिन अफवाहों के कारण पुलिस बल की मौजूदगी में बांध को दोबारा तुड़वा दिया गया.
प्रशासन से समस्या के स्थायी समाधान की मांग
किसानों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन नदी की सफाई, स्लुइस गेट के संचालन और जल प्रवाह की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करता है, तब तक उनका यह आमरण अनशन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. इससे क्षेत्र के किसानों की फसलों को बचाया जा सकेगा
यह भी पढ़ें... विश्वविद्यालय और बोर्ड परीक्षाओं के लिए ,डेढ़ एकड़ जमीन में बनेगा परीक्षा भवन व स्ट्रांग रूम
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए