आशीर्वाद का दीप: कार्यक्रम के साथ सीतामढ़ी में होगा सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ
समीक्षा करते डीएम व डीडीसी
सीतामढ़ी जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' का आयोजन किया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत 'आशीर्वाद का दीप' कार्यक्रम से होगी, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा.
आशीर्वाद का दीप: सीतामढ़ी जिले में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विशेष सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के प्रभावी, व्यापक और समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) समेत विभिन्न विभागों के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए, जहां अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई.
Sitamarhi News: 'आशीर्वाद का दीप' कार्यक्रम से होगा भव्य शुभारंभ
अभियान के पहले दिन यानी 17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीप' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड और पंचायत स्तर तक के विभिन्न सार्वजनिक और महत्वपूर्ण स्थलों पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे. इसके माध्यम से समाज में सेवा, समर्पण, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश प्रसारित किया जाएगा.
जिलेभर के सार्वजनिक स्थलों पर होगा दीप प्रज्ज्वलन
जिला स्तर पर 10 आइकॉनिक स्थलों के साथ-साथ सभी प्रखंडों में चिन्हित सार्वजनिक स्थानों पर दीप जलाए जाएंगे. इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी व निजी स्कूलों, पीडीएस दुकानों, पंचायत सरकार भवनों, छात्रावासों और स्वास्थ्य संस्थानों में भी दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम होगा. इस आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है.
एक महीने तक चलेंगे जनकल्याणकारी और सामाजिक कार्यक्रम
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां समय से पूरी करने का निर्देश दिया है. सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी एक महीने तक विभिन्न विभागों के माध्यम से जनकल्याण, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकार से जुड़े कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें... स्वच्छता अभियान और जीएम के संभावित दौरे को लेकर मुजफ्फरपुर जंक्शन पर तैयारियां तेज
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए