परिहार थाना क्षेत्र में दुर्घटना के बाद कार से मिली 1020 शराब की बोतलें
नोनाही इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तलाशी में कार से 1020 बोतल नेपाली शराब जब्त हुई। पुलिस तस्करों की पहचान कर मामले की जांच कर रही है।
Car accident liquor smuggling: सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र के नोनाही इलाके अनियंत्रित होने के कारण एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में तीन स्थानीय ग्रामीण भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. दुर्घटना के बाद कार छोड़कर मौके से तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए.
Sitamarhi News: छह बोरियों में भरी थी एक हजार से अधिक बोतलें
घटना के बाद जब पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार (बीआर 06पी 9868) की तलाशी ली, तो अधिकारियों के होश उड़ गए. गाड़ी के अंदर कुल छह बोरियों में भरकर नेपाली सौंफी शराब रखी गई थी. गिनती करने पर कुल 1020 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस अवैध शराब को नेपाल के रास्ते लाकर आगे खपाने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी बेला-परिहार रोड पर यह दुर्घटना हो गई.
पहचान कर तस्करों पर मामला दर्ज
पुलिस ने दुर्घटनास्थल से जप्त की गई कार और भारी मात्रा में मिली अवैध शराब को कब्जे में ले लिया है. छानबीन के दौरान भागे हुए तस्करों की पहचान रंधीर कुमार, ऋषु कुमार, श्रवण कुमार और रत्नेश कुमार के रूप में की गई है. पुलिस ने इन सभी नामजद तस्करों के खिलाफ संबंधित उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है.
पुलिस की कार्रवाई और आगे की जांच
परिहार थाने की पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस फरार चल रहे तस्करों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस इस नेटवर्क के अन्य्संभावित ठिकानों का भी पता लगाने में जुटी है.
यह भी पढ़ें... शराब लदी कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को रौंदा, कार छोड़कर तस्कर फरार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए