अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता के सामने बेटे की हुई मौत

Published by :SUJIT KUMAR
Published at :26 Apr 2026 3:37 PM (IST)
विज्ञापन
अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, पिता के सामने बेटे की हुई मौत

बारुण-दाउदनगर मुख्य सड़क पर कटहा गांव के समीप दर्दनाक हादसा

विज्ञापन

बारुण-दाउदनगर मुख्य सड़क पर कटहा गांव के समीप दर्दनाक हादसा हादसे में गंभीर रूप से जख्मी पिता का चल रहा इलाज प्रतिनिधि, बारुण. बारुण-दाउदनगर मुख्य सड़क पर कटहा गांव के समीप रविवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया. इस दर्दनाक हादसे में पुत्र की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पिता गंभीर रूप से जख्मी हो गये. मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बगाही गांव निवासी कामेश्वर सिंह अपने पुत्र कौशल कुमार सिंह के साथ बाइक से किसी कार्यवश जा रहे थे. जैसे ही वे कटहा के पास पहुंचे, एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कौशल कुमार सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. कामेश्वर सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. वाहन की तलाश में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही बारुण थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. प्रभारी थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान बगाही गांव निवासी कौशल कुमार सिंह के रूप में हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. घायल पिता का उपचार कराया जा रहा है. टक्कर मारकर फरार होने वाले अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है. गांव में मातम, मुआवजे की मांग इस हादसे की खबर मिलते ही बगाही गांव में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे और क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने की मांग की है. ज्ञात हो कि एनएच-19 के साथ-साथ बारुण-दाउदनगर और बारुण-नवीनगर सड़क पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं. हर दूसरे-तीसरे दिन किसी न किसी व्यक्ति की जान जा रही है. कई लोग अस्पतालों में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं. अधिकांश घटनाओं में बाइक चालकों की लापरवाही सामने आती रही है. वहीं, भारी वाहनों का अनियंत्रित परिचालन भी दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहा है.

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

SUJIT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन