असम से 20 विदेशी नागरिकों को निकाला गया, हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा-लातों के भूत बातों से नहीं मानते

Published by :Rajneesh Anand
Published at :26 Apr 2026 4:58 PM (IST)
विज्ञापन
Himanta Biswa Sarma said war against infiltrators will continue

हिमंत बिस्वा सरमा

Himanta Biswa Sarma : असम के मुख्यतमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा लगातार इस बात को दोहराते हैं कि असम में घुसपैठियों की वजह से वहां की डेमोग्राफी बिगड़ रही हैं. वे यह भी कहते रहे हैं कि वे असम में घुसपैठियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे.

विज्ञापन

Himanta Biswa Sarma : घुसपैठियों को असम में ठिकाना नहीं बनाने देने के अपने वादे पर टिके हिमंत बिस्वा सरमा ने यह जानकारी दी है कि राज्य से 20 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार करके बांग्लादेश भेज दिया गया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है.

कुछ लोगों से सख्ती से पेश आना जरूरी

हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट लिखा है- कुछ लोगों के साथ सख्ती से पेश आना जरूरी होता है, क्योंकि लातों के भूत बातों से नहीं मानते. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि घुसपैठियों को जब हम असम से बाहर निकालते हैं तो यह पंक्ति याद रखते हैं. उन्होंने जानकारी दी कि इसी तरह हमने 20 अवैध बांग्लादेशियों को वापस भेजा . हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में यह नहीं बताया कि ये लोग कहां पकड़े गए थे और असम में किस तरह प्रवेश किया था.

घुसपैठियों के खिलाफ असम लड़ेगा

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जो लोग गलत तरीके से असम में प्रवेश करते हैं उन्हें रोकने के लिए असम लड़ेगा. उन्होंने कहा कि असम लड़ेगा, कार्रवाई जारी रहेगी. असम के श्रीभूमि, कछार, धुबरी और दक्षिण सलमारा-मांकाचर जिलों की बांग्लादेश से लगती 267.5 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा है.श्रीभूमि के सुतर्कांदी में एक एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) है. बावजूद इसके घुसपैठिए अवैध तरीके से यहां प्रवेश कर जाते हैं.

ये भी पढ़ें : RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

मन की बात : पीएम मोदी ने कहा- विश्व की सबसे बड़ी जनगणना अपने देश में शुरू हो चुकी है, इसे सफल बनाएं

ट्रंप की पार्टी में गोली चलाने वाला आरोपी कोले टॉमस एलन पेशे से इंजीनियर, गेम डेवलपर के रूप में करता था काम

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola