ग्राहक से 50 हजार रुपये ठगी करने वाला गिरफ्तार

रिसियप थाना पुलिस की कार्रवाई
रिसियप थाना पुलिस की कार्रवाई प्रतिनिधि, कुटुंबा. रिसियप थाना की पुलिस ने ठगी गिरोह के फरार चल रहे एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष संजीत राम के नेतृत्व में की गयी. गिरफ्तार आरोपित की पहचान बांका जिला अंतर्गत बांका थाना क्षेत्र के कदरा गांव निवासी सुभाष कुमार पासवान के पुत्र विजय पासवान के रूप में की गयी है. पुलिस के अनुसार, बीते 26 मार्च को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भलुहारा गांव निवासी राजकुमार यादव के पुत्र धीरज कुमार ने थाना मोड़ स्थित पीएनबी बैंक खाते से 50 हजार रुपये की निकासी की थी. बैंक से बाहर निकलते ही तीन अज्ञात लोगों ने उसे बातचीत में उलझाकर उसके पॉकेट से पूरी राशि उड़ा ली थी. घटना के बाद पीड़ित ने रिसियप थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी थी. आवेदन के आधार पर एफआइआर दर्ज कर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की. जांच के क्रम में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने गया जी जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र के बहादुर बिगहा गांव में छापेमारी कर जगनारायण शर्मा के पुत्र सुधीर शर्मा और पश्चिम बंगाल के मेदनीपुर जिले के तंगलुंग थाना क्षेत्र के मिछेदा निवासी रंजीत बाग के पुत्र देवेंद्र बाग को पहले गिरफ्तार कर लिया था. इसी गिरोह में शामिल एक अन्य फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर उसे बांका से गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




