11 रन पर आउट होकर भी Sanju Samson ने बनाया रिकॉर्ड; रैना, राहुल, धोनी को पछाड़ा

Published by :AmleshNandan Sinha
Published at :26 Apr 2026 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
Sanju Samson

गुजरात टाइटंस के खिलाफ बैटिंग करते संजू सैमसन

Sanju Samson गुजरात टाइटंस के खिलाफ भले ही 11 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन इस छोटी पारी में ही उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड बना लिया. उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने Suresh Raina, KL Rahul और MS Dhoni जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया.

विज्ञापन

Sanju Samson: संजू सैमसन शनिवार को आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अपने शानदार शतक को दोहरा नहीं सके, फिर भी उन्होंने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. ​​चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ओपनर सैमसन ने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ नाबाद 101 रन बनाए थे. हालांकि, जीटी के खिलाफ वह 11 रन बनाकर आउट हो गए. कगिसो रबाडा द्वारा फेंके गए दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर उन्होंने आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लिए. वह टूर्नामेंट के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले केवल 10वें बल्लेबाज बन गए हैं.

संजू सैमसन ने यह उपलब्धि 3,555 गेंदों में हासिल की. ​​एबी डी विलियर्स (3,288 गेंदें) और डेविड वॉर्नर (3,554 गेंदें) के बाद, वह ऐसा करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी हैं. भारतीयों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह सबसे तेज खिलाड़ी हैं. उन्होंने सुरेश रैना, केएल राहुल और एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है.

IPL में सबसे कम गेंद पर 5,000 रन

3288 – एबी डी विलियर्स
3554 – डेविड वॉर्नर
3555 – संजू सैमसन
3620 – सुरेश रैना
3688 – केएल राहुल
3691 – एमएस धोनी

आईपीएल में सैमसन ने नाम 5 शतक

संजू सैमसन ने अब तक 180 पारियों में 31.69 के औसत और 140.59 के स्ट्राइक रेट से 5008 रन बनाए हैं, जिनमें 5 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स और चेन्नई सुपर किंग्स – इन तीन फ्रेंचाइजी के लिए 185 मैच खेलकर यह मुकाम हासिल किया है. सैमसन 2026 आईपीएल में अब तक सीएसके के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने 50.66 के औसत और 169.83 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं, जिनमें दो शानदार शतक शामिल हैं.

जीटी के खिलाफ 158 के स्कोर पर सिमटी सीएसके

मैच की बात करें तो, टॉस हारने के बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अकेले दम पर 74 रनों की जुझारू पारी खेली, जिसकी बदौलत सीएसके ने रविवार को चेपॉक में जीटी के खिलाफ मैच में 158/7 का स्कोर खड़ा किया. गायकवाड़ के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. सीएसके को सीजन की अपनी चौथी जीत हासिल करने के लिए 158 रनों का बचाव करना होगा. हालांकि जीटी के सामने यह लक्ष्य काफी छोटा होगा. जीटी के जीतने की संभावना ज्यादा है.

ये भी पढ़ें…

Lungi Ngidi ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें कब होगी मैदान पर वापसी

DC vs PBKS: 152 रन जड़ केएल राहुल ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बनें पहले इंडियन

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola