रिंकू सिंह बने केकेआर के संकटमोचक, कहा-मैं बस टीम को मुश्किल से निकालने के लिए खेलता हूं

Updated:
विज्ञापन
Rinku Singh

केकेआर की जीत के हीरो रिंकू सिंह

KKR vs LSG : आईपीएल सीजन 19 में रविवार को केकेआर और लखनऊ के बीच पहला सुपर ओवर मैच खेला गया. सुपर ओवर में जीत केकेआर को मिली. केकेआर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बना पाई और मैच टाई हो गया.

विज्ञापन

KKR vs LSG : लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में लखनऊ की टीम सुपर ओवर में फेल हो गई, जिसकी वजह से उन्हें उन्हें टाई हो चुके मैच को खोना पड़ा. इस मैच के हीरो रहे केकेआर के रिंकू सिंह. रिंकू ने 83 नाॅट आउट खेला और टीम को जीत तक लेकर गए. रिंकू ने सुपर ओवर में एक बेहतरीन कैच लिया और टीम के लिए विनिंग शाॅट भी लगाया.

केकेआर की जीत के हीरो रिंकू सिंह

लखनऊ सुपर जायंट्‌स के खिलाफ रिंकू सिंह केकेआर के लिए संकटमोचक बनकर आए. इस लो स्कोरिंग मैच के सुपर ओवर में जाने के बाद रिंकू ने टीम को जीत दिलाई. मैच के बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका नाम रिंकू सिंह के बजाय रिंकू संकटमोचक कर देना चाहिए, तो रिंकू ने जवाब दिया-नहीं रिंकू ठीक है. मैं जब भी मुश्किल हालात में बैटिंग के लिए जाता हूं तो मेरा फोकस इस बात पर रहता है कि सिचुएशन को कैसे कंट्रोल किया जाए. मैंने अपनी टीम के लिए बस वही किया.खेलते वक्त मैं सोचता हूं कि स्ट्राइक कैसे रोटेट करनी है? सिंगल्स और डबल्स कैसे लेने हैं और मैं कहां बाउंड्रीज लगा सकता हूं. मेरा मकसद हमेशा गेम को आखिर तक ले जाना होता है.

सुपर ओवर में रिंकू ने लिया सुपर कैच

सुपर ओवर में लिए गए शानदार कैच के बारे में बात करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच रिंकू सिंह ने कहा कि मुझे बचपन से ही फील्डिंग पसंद रही है. मैं नैचुरली फिट हूं, इसलिए मैं तेज दौड़ सकता हूं और ग्राउंड को अच्छे से कवर कर सकता हूं. मुझे बस फील्डिंग बहुत पसंद है. सच कहूं तो, मैं उस कैच के लिए तैयार नहीं था. मुझे लगा कि बॉल कहीं और जाएगी, लेकिन अचानक वह मेरी तरफ आई और मैं उसे कैच कर पाया और टीम को इसका फायदा मिला.

ये भी पढ़ें : महिला वकील पर पति ने धारदार हथियारों से किया हमला, सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर शुरू की सुनवाई

Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब

विज्ञापन
रजनीश आनंद

लेखक के बारे में

By रजनीश आनंद

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola