Video: कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है तो…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और प्रफुल्ल हिंगे, फोटो पीटीआई

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vaibhav Suryavanshi vs Praful Hinge : आईपीएल 2026 में 15 साल के बिहारी छोरे (वैभव सूर्यवंशी) ने तहलका मचा दिया है. बेखौफ बल्लेबाजी से सबको दीवाना बना डाला है. जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड जैसे खतरनाक बॉलर, जिनके नाम से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज कांपते हैं, उन्हें वैभव आसानी से चौके और छक्के मार रहे हैं. वैभव भले ही 15 साल के हैं, लेकिन खेल में काफी मैच्योर हो चुके हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को बल्ले से क्यों टारगेट किया था.

विज्ञापन

Vaibhav Suryavanshi vs Praful Hinge : राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर ने वैभव सूर्यवंशी से लंबी बातचीत की. भिंडर ने वैभव से हिंगे को टारगेट करने के बारे में सवाल पूछा, जिसने युवा खिलाड़ी के दर्द को बाहर निकाल दिया. वैभव ने दर्द साझा करते हुए कहा- पिछली बार जब मैं शून्य पर आउट होकर लौटा और अपना फोन चेक किया, तो बहुत सारी चीजें मुझे दिखीं. वैसे मैं इन चीजों पर अधिक ध्यान नहीं देता, लेकिन कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है, तो थोड़ा मुझे भी लगता है. मैंने वहीं तय कर लिया था कि अगली बार जब सामना होगा, तो जवाब सिर्फ बल्ले से होगा.

विज्ञापन

वैभव ने हिंगे को लगातार चार बॉल पर चार छक्के जमाया

आपको बता दें, 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया था. लेकिन उसके बाद 25 अप्रैल को जब हिंगे का दोबारा सामना हुआ, तो वैभव ने उसका बुरा हाल कर दिया. लगातार चार बॉल पर वैभव ने चार छक्के जमाए.

वैभव को लेकर हिंगे ने क्या कहा था?

वैभव को शून्य पर आउट करने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने जियोसिनेमा के साथ बातचीत में कहा था, मैंने वैभव के खिलाफ अंडर-13 का एक मैच खेला था. उस समय बाउंसर पर मैंने वैभव को आउट किया था. मैंने इस मुकाबले (IPL 2026 राजस्थान के खिलाफ मैच) में भी वैभव के खिलाफ बाउंसर डालने का सोच लिया था. मैंने पहला बाउंसर मारा तो उन्होंने मुझ पर अटैक करने की कोशिश की, मैंने उन्हें दोबारा बाउंसर मारा. जिस पर वैभव ने हिट करने की कोशिश की, लेकिन सही टाइमिंग नहीं हुई और आउट हो गए. हिंगे ने आगे कहा- मैंने टीम मीटिंग में गेंदबाजी कोच को अपने प्लान के बारे में बताया था.

वैभव सूर्यवंशी का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन

वैभव सूर्यवंशी के लिए मौजूदा सीजन काफी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 357 रन बना लिए हैं और टॉप स्कोर करने वाले बैटरों की सूची में नंबर दो पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे केवल अभिषेक शर्मा हैं, जो अब तक 380 रन बना चुके हैं। वैभव के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले हैं. हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने केवल 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया था, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. इससे पहले पिछले सीजन में उन्होंने केवल 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया था. सबसे तेज शतक के मामले में वैभव केवल क्रिस गेल से पीछे हैं, जो आईपीएल में 30 गेंद में शतक बना चुके हैं.

ये भी पढ़ें: RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव सूर्यवंशी को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं

हर मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, कहा- सब के प्लान ई बा कि अच्छा करेके बा…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola