हर मैच से पहले कार्टून देखते हैं वैभव सूर्यवंशी, कहा- सब के प्लान ई बा कि अच्छा करेके बा…

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

LSG v RR : राजस्थान रॉयल्स के खतरनाक बच्चा के नाम से प्रसिद्ध वैभव सूर्यवंशी ने अपना एक राज जाहिर किया है. उन्होंने बताया है कि किसी भी मैच से पहले उनके दिमाग में कुछ नहीं चलता है और वे हर मैच से पहले कार्टून देखते हैं.

विज्ञापन

LSG v RR : लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम बहुत खुश है. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि अब टीम का प्ले ऑफ में जाना लगभग तय हो गया है. मैच से पहले टीम के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि वे हर मैच से पहले कार्टून शो देखते हैं, क्योंकि उन्हें इसकी आदत है. राजस्थान रॉयल्स के इंस्टाग्राम हैंडल से एक बहुत ही रोचक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी भोजपुरी बोलते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

मैं हर मैच से पहले कार्टून देखता हूं : वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी से भोजपुरी कमेंटेटर यह पूछते हैं कि जिस उम्र में लोग कार्टून देखते हैं, उस उम्र में आप गेंदबाजों के गेंद का कार्टून बना रहे हैं, आपके दिमाग में क्या चलता है. इस सवाल के जवाब में वैभव कहते हैं कि दिमाग में कुछ नहीं चलता है. आज भी मैच से पहले हम कार्टून देखते हैं, क्योंकि आदत है, लेकिन फोकस गेम पर होता है.

प्ले ऑफ में पहुंचना यही सबका टारगेट है

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि पूरी टीम की यही योजना है कि हम अगला मैच जीते और दो प्वाइंट लेकर प्ले ऑफ की तरफ बढ़ें. हालांकि लखनऊ के साथ मैच में वैभव का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, लेकिन टीम एफर्ट से राजस्थान की टीम जीत गई. राजस्थान की टीम अब प्वाइंट टेबल में नंबर दो पर आ गई है और उसके 10 प्वाइंट हो गए हैं.

ये भी पढ़ें : प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड रविंद्र जडेजा ने राजस्थान की एजुकेशन मिनिस्टर को डेडिकेट किया तो सभी चौंके, लेकिन फिर…

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola