औरंगाबाद में एक व्यक्ति की हत्या, शव बरामद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 May 2017 7:35 PM
औरंगाबाद : जिले के सलैया थाना क्षेत्र के चाल्हो पहाड़ के निचे उत्तरी कोयल नहर में एक व्यक्ति (45 वर्ष) का शव बरामद किया गया है. शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक का नाम कृष्णा भुइयां बताया जाता है जो बरियावां टोले कटैया का रहने वाला है. गांव वालों […]
औरंगाबाद : जिले के सलैया थाना क्षेत्र के चाल्हो पहाड़ के निचे उत्तरी कोयल नहर में एक व्यक्ति (45 वर्ष) का शव बरामद किया गया है. शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. मृतक का नाम कृष्णा भुइयां बताया जाता है जो बरियावां टोले कटैया का रहने वाला है. गांव वालों ने बताया कि सुबह लोग नहर तरफ निकले थे तो देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ नहर में पड़ा है. नजदीक जाकर देखने से मृतक की पहचान की गयी. इसकी सूचना सलैया थाना को दी गयी.
सूचना पाकर सलैया थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मांझी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है. पत्नी चिंता देवी ने बताया कि उनका पति शनिवार की सुबह घर से 4000 रुपये लेकर शिवगंज बाजार बैल खरीदने गये हुए थे. शाम तक वापस लौट कर नहीं आये तो मृतक का बेटा अशोक भुइयां अपने परिवार वालों के साथ खोजने निकले, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया.
मृतक के पुत्र अशोक भुइयां के अनुसार शाम में कृष्णा भुइयां चालहो पहाड़ के निकट टिकवा स्थान के पास अपने पुत्र से मिला था. उसी समय मृतक अपने पुत्र को 3500 रुपया देकर घर भेजवा दिया था. उसके बाद से वो रात में वापस घर नहीं लौट पाया.
सलैया थानाध्यक्ष दिलीप कुमार मांझी ने बताया कि इसके माथे और गर्दन पर चाकू और पत्थर से वार कर हत्या कर दी गयी है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. हत्या कैसे और क्यों की गयी पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर मृतक की पत्नी और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के दो पुत्र और तीन पुत्री हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










