औरंगाबाद में राजद नेता सुनील कुमार यादव पर देर रात जानलेवा हमला, घर में घुसकर बदमाशों ने की पिटाई

Aurangabad News: औरंगाबाद में राजद नेता पर देर रात जानलेवा हमला, तीन नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर पीटा, बिजली गुल होने के बाद कमरे से निकले थे, 10 मिनट तक बदमाशों से करते रहे संघर्ष
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिला परिषद प्रत्याशी रह चुके राजद नेता सुनील कुमार यादव पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला प्रकाश ने आया है.शुक्रवार की अहले सुबह करीब दो बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने उनके घर में घुसकर हमला कर दिया. घटना में सुनील यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजनों ने आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाकर इलाज कराया. फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.
घर की दूसरी मंजिल पर घात लगाए बैठे थे बदमाश
मिली जानकारी के अनुसार राजद के झुगी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश महसचिव सुनील कुमार यादव अपने बैजनाथ बिगहा स्थित आवास पर सो रहे थे. रात करीब 1:30 बजे बिजली कट जाने के कारण उनकी नींद खुल गई. इसके बाद वह अपने कमरे से बाहर निकलकर दूसरी मंजिल के गलियारे में टहलने लगे. इसी दौरान वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन नकाबपोश बदमाशों से उनका सामना हो गया.जैसे ही सुनील यादव ने “कौन है?” कहकर आवाज लगाई, तीनों बदमाश उन पर टूट पड़े. जानकारी के अनुसार सुनील यादव ने करीब 10 मिनट तक बदमाशों का डटकर मुकाबला किया और अपने बचाव का प्रयास करते रहे. हालांकि संख्या अधिक होने के कारण बदमाशों ने उन्हें काबू में कर लिया और मारपीट करते हुए बाउंड्री की ओर ले गए. लगातार पिटाई से वह अचेत हो गए, जिसके बाद तीनों हमलावर मौके से फरार हो गए.
परिजनों में मचा हड़कंप, सदर अस्पताल में कराया गया इलाज
घटना की जानकारी मिलते ही घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने घायल अवस्था में सुनील यादव को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया. शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगने की बात बताई जा रही है. चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत अब स्थिर है.
चोरी या लूट की नीयत से घुसने की आशंका
स्थानीय लोगों और परिजनों का मानना है कि बदमाश चोरी या लूटपाट की नीयत से घर में घुसे थे. हालांकि सुनील यादव के जाग जाने से उनकी योजना विफल हो गई और उन्होंने हमला कर दिया. तीनों बदमाशों ने अपने चेहरे ढंक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है.
पुलिस से कार्रवाई की मांग, राजनीतिक प्रतिक्रिया भी तेज
घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है .वहीं राजद कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. समर्थकों का कहना है कि घर के भीतर इस तरह का हमला कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
राजद नेता ने की निंदा
सुनील यादव पर हमले किए जाने पर राजद आपदा प्रकोष्ठक के प्रदेश सचिव उदय उज्ज्वल ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है.कहा कि एनडीए की सरकार में अपराधियों का मनोबल हाई लेवल पर पहुंच गया है. कब किसके साथ क्या हो जाए कहां नहीं जा सकता. इधर युवा समाजसेवी विकाश राय यादव ने घटना पर आक्रोश जताया है.
Also Read : परसा दरोगा राय चौक से इंदिरा मार्केट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










