औरंगाबाद में रानी तालाब में गूंजेगा हरिनाम, 6 जून को होगा 24 प्रहर अखंड संकीर्तन का भव्य आयोजन

Aurangabad News: पुरुषोत्तम मास में मां काली स्थापना दिवस पर भक्तिमय होगा देव का रानी तालाब परिसर,6 जून को होगा 24 प्रहर अखंड संकीर्तन का भव्य आयोजन
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर देव स्थित रानी तालाब परिसर में 6 जून को 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा. मां काली स्थापना दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के लिए काली स्थान शिवालय समिति ट्रस्ट ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं. आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है.
विभिन्न कीर्तन मंडलियों को किया गया आमंत्रित
समिति के सदस्यों ने बताया कि सकारात्मक ऊर्जा के संचार और सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से देव प्रखंड की विभिन्न कीर्तन मंडलियों को आमंत्रित किया गया है. 24 घंटे तक चलने वाले इस अखंड संकीर्तन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है.
दीपों की रोशनी से जगमगाएगा रानी तालाब
आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए रानी तालाब के चारों ओर दीपों से विशेष सजावट की जाएगी. संध्या के समय दीपों की रोशनी और हरिनाम संकीर्तन की मधुर ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं.
आयोजन को सफल बनाने में जुटे समाजसेवी
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी दीपक धनराज, राहुल सिंह, गोरख साव, संतोष भारती, गुड्डू सिंह, राजबंश सिंह, मनीष कुमार और चंदन कुमार सहित श्याम नारायणी परिवार के सदस्य पिछले एक सप्ताह से सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं. आयोजन की तैयारियों में वे तन, मन और धन से सहयोग कर रहे हैं.
समाज में सकारात्मक सोच और भाईचारे का संदेश
आयोजकों का कहना है कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं. इससे लोगों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक समरसता मजबूत होती है. अखंड हरिनाम संकीर्तन के माध्यम से देश, समाज और क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि तथा जनकल्याण की कामना की जाएगी. आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
Also Read : परसा दरोगा राय चौक से इंदिरा मार्केट तक चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने Aryabhatta Knowledge University, Patna से BJMC की पढ़ाई की है.
उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Network 10 टीवी चैनल से की. इसके बाद News India, News18 Digital सहित कई राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में फील्ड रिपोर्टिंग और कंटेंट राइटिंग का अनुभव प्राप्त किया.
वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में Content Writer के रूप में कार्यरत हैं. यहां बिहार की राजनीति, चुनाव, शिक्षा, कृषि, रोजगार, सरकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और विभिन्न जिलों की महत्वपूर्ण खबरों पर तथ्यपरक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










