मामा ने भांजी को पीटा, भरती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Mar 2014 2:22 AM
औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र कलानी मुहल्ला में मारपीट की घटना में तब्बसुम फिरदोस घायल हो गयी. इसका इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया जा रहा है. घायल ने बताया कि केस उठाने को लेकर मेरे मामा मोहम्मद नसीम ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की. साथ ही धमकी दिया कि झूठा केस में […]
औरंगाबाद (नगर) : नगर थाना क्षेत्र कलानी मुहल्ला में मारपीट की घटना में तब्बसुम फिरदोस घायल हो गयी. इसका इलाज सदर अस्पताल औरंगाबाद में किया जा रहा है. घायल ने बताया कि केस उठाने को लेकर मेरे मामा मोहम्मद नसीम ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की. साथ ही धमकी दिया कि झूठा केस में फंसा देंगे.
इसकी जानकारी पुलिस को दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. घटना का कारण है कि तब्बसुम फिरदोस ने शहर के ही न्यू एरिया मुहल्ला निवासी अमित कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है, जिसे उठाने के लिए मामा व परिजनों द्वारा हमेशा धमकी दिया जा रहा है. लेकिन तब्बसुम फिरदोस ने केस उठाने की बात नहीं कर रही है, जिस पर मामा द्वारा मारपीट की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










