उत्तर कोयल व हड़ियाही नहर परियोजना बनेगी मुख्य मुद्दा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Mar 2014 4:27 AM

विज्ञापन

सुजीत कुमार सिंह औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है. 10 अप्रैल को औरंगाबाद व काराकाट संसदीय क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सही प्रत्याशी का चुनाव करेंगे. 13 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो 20 मार्च तक चलेगा. नामांकन शुरू होने में अब महज सिर्फ एक दिन का […]

विज्ञापन

सुजीत कुमार सिंह

औरंगाबाद : लोकसभा चुनाव की घंटी बज चुकी है. 10 अप्रैल को औरंगाबाद व काराकाट संसदीय क्षेत्र में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सही प्रत्याशी का चुनाव करेंगे. 13 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो 20 मार्च तक चलेगा. नामांकन शुरू होने में अब महज सिर्फ एक दिन का समय रह गया है. लोकसभा चुनाव में अपने भाग्य आजमाने के लिए प्रत्याशी लगभग अपनी तैयारियां पूरा भी कर चुके है. राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों का फाइनल लिस्ट अभी जारी नहीं हुआ है,लेकिन कुछ पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार तय कर दिये है. संभावित उम्मीदवारों के लिए कयास भी लगाये जा रहे है. अगर जनता की नब्ज को टटोले तो इस बार ये आर-पार की लड़ाई के मूड में है.

हर प्रत्याशियों से लेखा-जोखा लेने की तैयारी भी चल रही है. जनता के पास नामांकन प्रक्रिया से चुनाव तक 29 दिनों का समय है. इतने दिनों में चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों का पसीना छूटना भी तय है. हालांकि नामांकन के बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार में लग जायेंगे और अपनी सत्य वचनों से जनता को लुभाने का हर संभव प्रयास करेंगे. अब जनता ही तय करेगी कि कौन प्रत्याशी सत्य वचन का पाठ पढ़ा रहे है और कौन उन्हें अंधेरे में रखने की कोशिश कर रहे है. लेकिन इतना तो तय है कि नेता जी के पांच सालों का लेखा-जोखा जनता जनार्दन आराम से लेने वाली नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन