10 अप्रैल को वोट दे सकेंगे 15 लाख से अधिक लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2014 7:24 AM
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद व काराकाट संसदीय क्षेत्र का मतदान 10 अप्रैल को कराया जायेगा. इन दोनों संसदीय क्षेत्र के औरंगाबाद जिले के मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 35 हजार 514 है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 29 हजार 524 और महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख पांच हजार 930 है. उल्लेखनीय […]
विज्ञापन
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद व काराकाट संसदीय क्षेत्र का मतदान 10 अप्रैल को कराया जायेगा. इन दोनों संसदीय क्षेत्र के औरंगाबाद जिले के मतदाताओं की कुल संख्या 15 लाख 35 हजार 514 है.
इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या आठ लाख 29 हजार 524 और महिला मतदाताओं की संख्या सात लाख पांच हजार 930 है. उल्लेखनीय है कि औरंगाबाद जिले में कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं. इसमें तीन विधानसभा क्षेत्र औरंगाबाद, कुटुंबा (सुरक्षित) व रफीगंज औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में हैं और नवीनगर, ओबरा, गोह विधानसभा क्षेत्र काराकाट संसदीय क्षेत्र में पड़ते हैं.
लेकिन, दोनों संसदीय क्षेत्र के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के 1589 मतदान केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था औरंगाबाद जिला प्रशासन की है.
मतदान कराने की भी जिम्मेवारी औरंगाबाद प्रशासन के ऊपर होती है. सबसे अहम बात यह है कि इस बार भी इन दोनों संसदीय क्षेत्र के मतदान की तिथि 10 अप्रैल ही रखी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










