गोदाम भरा रहने से नहीं हो रही धान की खरीदारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Mar 2014 7:23 AM

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद) : प्रखंड में सरकार द्वारा धान की खरीदारी धीमी पड़ गयी है. किसान धान बेचने के लिए गोदाम व अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है. किसान धान बेचने का प्रयास कर रहे है. इसके बावजूद भी धान खरीदने वाला कोई नहीं मिल रहा है. ज्ञात हो सरकारी स्तर पर एरका कॉलोनी के […]

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद) : प्रखंड में सरकार द्वारा धान की खरीदारी धीमी पड़ गयी है. किसान धान बेचने के लिए गोदाम व अंचल कार्यालय का चक्कर लगा रहे है. किसान धान बेचने का प्रयास कर रहे है. इसके बावजूद भी धान खरीदने वाला कोई नहीं मिल रहा है. ज्ञात हो सरकारी स्तर पर एरका कॉलोनी के समीप एक गोदाम किसानों व पैक्स से धान खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया गया है. जो भरा पड़ा है.

विदित हो कि कुटुंबा प्रखंड में किसानों से 30 हजार क्विंटल व पैक्स से 47 हजार क्विंटल धान क्रय करना था. जानकारी के अनुसार अभी तक किसान से मात्र 12 हजार 700 क्विंटल संडा, अंबा, बैरांव, बलिया, दधपा, जगदीशपुर व भरौंधा पैक्स मिला कर 19 हजार 209 क्विंटल दो किलोग्राम धान क्रय किया गया है. इसी तरह से पीपरा बगाही, कुटुंबा, तेलहारा, मटपा व डुमरा के पैक्स अध्यक्ष द्वारा एक छटांक भी धान खरीद-बिक्री नहीं किया गया है.

इस संबंध में सीओ ठुइंया उरांव ने बताया कि धान क्रय-विक्रय के लिए इंफोसमेंट निर्गत किया जा रहा है. विदित हो कि संडा पैक्स से 4805 क्विंटल, अंबा से 5365 क्विंटल, बैरांव से 1289 क्विंटल 37 किलोग्राम, बलिया से 995 क्विंटल, दधपा से 1400 क्विंटल, जगदीशपुर से 3192 क्विंटल 4 किलोग्राम व भरौंधा से 2162 क्विंटल 61 किलोग्राम धान क्रय किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन