श्रद्धालुओं से लाखों की लूट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Mar 2014 2:57 AM

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद) : कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत प्रेतनगरी महुआधाम में सशस्त्र लुटेरों ने दो घरों समेत दर्जनों श्रद्धालुओं से जेवरात, रुपये व लाखों के कीमती सामान लूट लिये. लुटेरों ने विरोध करने वाले श्रद्धालुओं की बेरहमी से पिटाई भी की. घटना मंगलवार की रात की है. सूचना के छह घंटे बाद बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद) : कुटुंबा प्रखंड अंतर्गत प्रेतनगरी महुआधाम में सशस्त्र लुटेरों ने दो घरों समेत दर्जनों श्रद्धालुओं से जेवरात, रुपये व लाखों के कीमती सामान लूट लिये. लुटेरों ने विरोध करने वाले श्रद्धालुओं की बेरहमी से पिटाई भी की. घटना मंगलवार की रात की है. सूचना के छह घंटे बाद बुधवार की सुबह पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की.

जानकारी के अनुसार, प्रेतबाधा से मुक्ति के लिए चर्चित महुआधाम में मंगलवार की रात 11 बजे करीब एक दर्जन से ज्यादा सशस्त्र लुटेरे पहुंचे. सबसे पहले अष्टभुजी मां के दरबार में ठहरे जशनी (श्रद्धालुओं) की पिटाई की और जेवरात सहित अन्य सामान लूट लिये. इसके बाद डॉ सिकंदर के आवासीय क्लिनिक के ऊ पर बांस के सहारे लुटेरे चढ. गये और घर का मेन गेट खोल दिया. यहां ठहरीं महिला श्रद्धालुओं समेत अन्य लोगों से मारपीट की, फिर सामान लूट कर ले गये.

लुटेरों ने काफी देर तक आतंक मचाया. डॉ सिकंदर के अनुसार, उन्होंने फोन पर पुलिस को घटना की सूचना दी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची. डॉ सिकंदर के घर से निकल कर लुटेरे विजय सिंह के घर में घुस गये. उनकी किराने की दुकान में लूटपाट करने के बाद यहां ठहरे श्रद्धालुओं से मारपीट कर रुपये, जेवरात व सामान लूट कर फरार हो गये.

.और फिर लौट आये लुटेरे : लूटपाट के दौरान रास्ते से गुजर रहे एक प्राइवेट वाहन को अपराधी भाग निकले. लेकिन, जब वे आश्वस्त हो गये कि वाहन पुलिस का नहीं था, तो लुटेरे पुन: घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देने के आरोप में विजय सिंह व डॉ सिकंदर की जम कर पिटाई कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन