औरंगाबाद लोस से संतोष बसपा प्रत्याशी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Mar 2014 5:21 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की एक बैठक मंगलवार को कपरूरी विकास मंच के प्रांगण में आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह व बालेश्वर भारती उपस्थित हुए. प्रदेश महासचिव श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही देश का सही […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई की एक बैठक मंगलवार को कपरूरी विकास मंच के प्रांगण में आयोजित की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव कौशल कुमार सिंह व बालेश्वर भारती उपस्थित हुए. प्रदेश महासचिव श्री सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी ही देश का सही नेतृत्व कर सकती है. बसपा का संगठन तेजी से मजबूत हुआ है. हजारों कार्यकर्ता लगातार पार्टी से जुड़ रहे है. बूथ स्तर से मजबूती दी जा रही है.

लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी एक बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी और कुमारी बहन मायावती के नेतृत्व में सशक्त सरकार का गठन होगा. प्रदेश महासचिव बालेश्वर भारती ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार बिहार प्रदेश के प्रभारी तिलक चंद अहिरवार, पूर्व सांसद घनश्याम खरवार, पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार और प्रदेश अध्यक्ष भरत बिंद के निर्देश पर औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र से संतोष कुमार कुशवाहा को पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है. जिला संगठन में भी फेर बदल हुई है.

जिला महासचिव खान इमरोज को प्रदेश सचिव बनाया गया है. राम बिहारी मेहता को जिला का महासचिव बनाया गया है. भारती ने यह भी बताया कि 40 लोकसभा सीटों में से 32 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गयी है. औरंगाबाद से प्रत्याशी घोषित किये गये संतोष कुमार ने कहा कि बसपा बुद्ध, आंबेडकर व जगदेव बाबू के मिशन को पूरा करना चाहती है.

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार राम ने की. इस मौके पर विजय कुमार सिन्हा, संतोष पाठक, विंदेश्वर चौधरी, श्यामदेव निराला, वासुदेव यादव, कोषाध्यक्ष पप्पू सिंह, खुर्शीद आलम, शिवलाल राम, शिव कुमार राम, बद्री राम, संजय साव, रूपेश मिश्र, लक्ष्मण मेहता, आनंद कुमार, रामजीवन राम, इंद्रदेव सिंह चंद्रवंशी, विनय कुमार, दिलकेश्वर राम, विमल राम, राजदेव यादव, शिवध्यान सिंह, यमुना प्रसाद, जनार्दन ठाकुर, भयंकर सिंह, राजेश्वर कवि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन