अपराधी होंगे जिलाबदर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2014 6:52 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने व अन्य बिंदुओं पर विचार […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा व पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. इसमें अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष शामिल हुए. बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण चुनाव कराने व अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया. इस दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्षों को निर्देश देते हुए कहा कि जितना मतदान केंद्र है, उसका भौतिक सत्यापन सुनिश्चित रूप से करे.

साथ ही पिछले चुनाव में घटित हुई घटना की रिपोर्ट तैयार कर सौंपे, ताकि उस इस बार नियंत्रण किया जा सके. वहीं मतदान में व्यवधान डालने वाले लोगों की सूची तैयार कर निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए वरीय पदाधिकारी को दे. ताकि चुनाव से पहले वैसे लोगों पर चिह्न्ति कर कार्रवाई की जा सके. इसके अलावे जिलाधिकारी ने आचार संहिता, विधि व्यवस्था, व्यय व अन्य चुनाव नियमों के अनुपालन करने पर विस्तृत रूप से जानकारी दी. एसपी ने कहा कि जो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के है और मतदान के दौरान अप्रिय घटना का अंजाम दे सकते है वैसे लोगों को चिह्न्ति किया जायेगा.

उन्हें मतदान के दौरान जिला बदर किया जायेगा. सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त मात्र में सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी ताकि मतदाता निर्भिक होकर निष्पक्ष अपना मताधिकार का प्रयोग करे. जब तक शत प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग मतदाता द्वारा नहीं किया जायेगा, तब तक अच्छा लोकतंत्र की कल्पना नहीं किया जा सकता है. चुनाव के पहले लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन थाना व अंचलवार किया जायेगा. बैठक में अपर समाहर्ता सुरेश साह, उप निर्वाचन पदाधिकारी जय किशोर सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी भीम प्रसाद, दाउदनगर अनुमंडल पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल, अपर पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन, एसडीपीओ अजय नारायण यादव के अलावे सभी कोषांग के पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन