पोस्टमार्टम करने के बाद रिपोर्ट लिखने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2014 6:51 AM
औरंगाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में पिछले कई माह से लंबित पड़े मेडिकल रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी के आदेश पर लिखना शुरू हो गया है. कल तक चिकित्सक इंज्यूरी, पोस्टमार्टम व एक्सरे रिपोर्ट लिखने में कतराते थे. वे चिकित्सक सोमवार की सुबह अस्पताल खुलते ही पहुंचे और अपना-अपना रिपोर्ट लिखना शुरू कर दिये. यह कार्रवाई प्रभात […]
औरंगाबाद (नगर) : सदर अस्पताल में पिछले कई माह से लंबित पड़े मेडिकल रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी के आदेश पर लिखना शुरू हो गया है. कल तक चिकित्सक इंज्यूरी, पोस्टमार्टम व एक्सरे रिपोर्ट लिखने में कतराते थे. वे चिकित्सक सोमवार की सुबह अस्पताल खुलते ही पहुंचे और अपना-अपना रिपोर्ट लिखना शुरू कर दिये. यह कार्रवाई प्रभात खबर में एक मार्च को शीर्षक ‘सदर अस्पताल में दर्जनों रिपोर्ट लंबित’ से प्रकाशित होने के बाद हुआ है.
इस पर सिविल सजर्न डॉ परशुराम भारती ने संज्ञान लेते हुए सदर अस्पताल उपाधीक्षक को अविलंब लंबित रिपोर्ट को चिकित्सकों द्वारा लिखवाने का निर्देश दिया. उपाधीक्षक डॉ विनय कुमार सिंह ने चिकित्सकों को सदर अस्पताल में सोमवार को बुलाने के बाद रिपोर्ट लिखने का निर्देश दिया. यही नहीं जो एक्सरे रिपोर्ट लंबित था उसका भी रिपोर्टिग उपाधीक्षक ने डॉ राजेश्वर शर्मा को बुलवा कर करवाया. उपाधीक्षक ने चिकित्सकों को कहा है कि जिस दिन पोस्टमार्टम या इंज्यूरी रिपोर्ट करते है, उसी दिन उसे लिखे, ताकि पुलिस के बेवजह परेशान न होना पड़े. बताते चले कि पिछले छह माह से इंज्यूरी,पोस्टमार्टम व एक्सरे रिपोर्ट लंबित था. इसके कारण संबंधित थाने की पुलिस सदर अस्पताल का चक्कर लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










