हंगामा करनेवालों पर होगी प्राथमिकी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2014 6:54 AM
औरंगाबाद (नगर) : पिछले चार दिनों से हसपुरा में धान खरीद को लेकर पैक्स अध्यक्ष व किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन को जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच करने का निर्देश दिया है. शनिवार को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि हसपुरा प्रखंड में […]
औरंगाबाद (नगर) : पिछले चार दिनों से हसपुरा में धान खरीद को लेकर पैक्स अध्यक्ष व किसानों द्वारा किये जा रहे आंदोलन को जिलाधिकारी अभिजीत सिन्हा ने गंभीरता से लिया है. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जांच करने का निर्देश दिया है.
शनिवार को जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री सिन्हा ने कहा कि हसपुरा प्रखंड में किसानों द्वारा किया जा रहा आंदोलन जायज नहीं है. सबसे अधिक धान की खरीदारी डिंडिर पैक्स से की गयी है.
लेकिन डिंडिर पैक्स अध्यक्ष द्वारा बेवजह हंगामा किया जा रहा है. जांच रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा कि मामला क्या है. जांच करने के लिए सहयोग समिति के पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी व हसपुरा अंचलाधिकारी को जिम्मेवारी दी गयी है. इसका नेतृत्व दाउदनगर एसडीओ ओम प्रकाश मंडल कर रहे है. जांच के बाद स्पष्ट होगा कि धान किसान का है या फिर लोगों से कम मूल्य पर खरीद कर पैसा कमाने के लिए इस तरह का आंदोलन किया जा रहा है.
यह तो जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा. लेकिन जिस तरह से हंगामा किया जा रहा है उस मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है.
हसपुरा अंचलाधिकारी को हंगामा कर रहे लोगों के विरुद्ध संबंधित थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. जिलाधिकारी से पूछा गया कि आंदोलन कर रहे किसानों ने आत्मदाह करने की बात कही है, जिलाधिकारी ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. कहा कि ऐसी कोई सूचना नहीं है. पिछले वर्ष कितना धान खरीदा गया था. इस वर्ष कितना खरीदा गया, वह सब सामने है. सरकार द्वारा 1560 रुपये प्रति क्विंटल धान किसानों से ली जा रही है. बाजार में इससे बहुत कम मूल्य पर बिक रहे हैं. इसी को लेकर इस तरह का आंदोलन किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










