शिक्षा समाज का मदर सिस्टम : सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2014 6:53 AM
अंबा (औरंगाबाद) : शिक्षा समाज का मदर सिस्टम है,पर इस सिस्टम में ही फॉल्ट है. ये बातें नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू, झारखंड के कुल सचिव डॉ अमर सिंह ने कही. वे मिश्र ज्ञानोदय आश्रम अंबा में आयोजित दीक्षांत सह मंगलाशीष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा […]
अंबा (औरंगाबाद) : शिक्षा समाज का मदर सिस्टम है,पर इस सिस्टम में ही फॉल्ट है. ये बातें नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय पलामू, झारखंड के कुल सचिव डॉ अमर सिंह ने कही. वे मिश्र ज्ञानोदय आश्रम अंबा में आयोजित दीक्षांत सह मंगलाशीष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शिक्षा में फॉल्ट होने के कारण ही समाज में भ्रष्टाचार बढ़ रही है, जिसकी सुधार करने की जरूरत है.
आधुनिक शिक्षा को अंधेरी गली बताया, और कहा कि आज की शिक्षा में बड़े डिग्रीधारी ही सबसे बड़े भ्रष्टाचारी है, और समाज उन्हीं लोगों को सम्मान करती है. इस पद्धति को बदल कर चरित्र और संस्कार की शिक्षा स्थापित करने की जरूरत है. कुल सचिव ने पर्यावरण पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रकृति और संस्कृति की रक्षा करना हमारा धर्म है. गुरु की परिभाषा को भी उन्होंने विस्तार से व्याख्या दी.
कहा, गुरु बनना बड़ा कठिन है. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त आयुक्त रामनरेश सिंह ने की व संचालन अली हसन ने किया.सभा को संबोधित करते हुए ओबरा विधायक सोम प्रकाश ने कहा कि आज शिक्षक पढ़ने और सिखाने के बजाय दूसरे कार्य में लगाये जा रहे है. इससे शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है. उन्होंने पुरानी और नयी शिक्षा की तुलना करते हुए नयी शिक्षा की कमियों का उजागर किया. सभा को संबोधित करते हुए प्रो डॉ कुमार वीरेंद्र ने कहा कि गुरु के ऋण के उद्धार तभी होता है, जब सभी गुणों में गुरु से आगे निकलता है.
कार्यक्रम को संस्था के डायरेक्टर डॉ सुरेंद्र मिश्र, साक्षरता सचिव सिद्धेश्वर विद्यार्थी, रेड क्रॉस के जिला सचिव मनीष राज पाठक ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर डॉ रामलखन विश्वकर्मा, राम प्रसिद्ध सिंह केसरी, लखराज पांडेय, बैजनाथ मेहता, मुखिया छाया देवी, रामबचन दूबे, शिवदेव पांडेय, रामजीत सिंह, वेद प्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, शिव कुमार सिंह, मोहम्मद जुबरैल, मोहम्मद हसबु, सुरेंद्र गुप्ता, अमरेश मिश्र, अरुण कुमार, मंटू कुशवाहा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










