विशेष राज्य के लिए बंद आज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2014 6:53 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : बिहार को विशेष राज्य का देने की मांग को लेकर रविवार को आहूत बिहार बंद की सफलता के लिए जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रमेश चौक पर थालियां पीट कर आम जनता का सहयोग मांगा. जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह, राज्य परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव संजीव […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : बिहार को विशेष राज्य का देने की मांग को लेकर रविवार को आहूत बिहार बंद की सफलता के लिए जदयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रमेश चौक पर थालियां पीट कर आम जनता का सहयोग मांगा. जदयू जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, रफीगंज विधायक अशोक कुमार सिंह, राज्य परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में थाली पीटा गया.

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देना होगा, नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे गूंजते रहा. इस मौके पर जदयू नेत्री कुमुद वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अजिताभ कुमार उर्फ रिंकू सिंह, जिला महासचिव प्रभात रंजन उर्फ दीपक सिंह, उपाध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, पंकज पासवान, प्रवक्ता तेजेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष निलमणी, अतहर हुसैन, फिरोज सलाम, अभिषेक कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

दाउदनगर प्रतिनिधि के अनुसार, जदयू किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय शर्मा उर्फ अभय चंद्रवंशी व जदयू प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता जदयू का झंडा बैनर व हाथ में थाली लिये बाजार के चावल बाजार पहुंचे और शाम में थालियां पीट कर बंद को सफल बनाने के लिए सहयोग मांगा. इनके समर्थन में कई घरों से भी थालियां पीटने की आवाज आयीं. नेताओं ने कहा कि बिहार बंद को आम जनता का व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है.

ओबरा विधानसभा क्षेत्र से प्रमोद सिंह चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक लाख 35 हजार लोगों ने हस्ताक्षर किया था. इससे पहले शुक्रवार की शाम नगर पंचायत कार्यालय से लेकर भखरूआ मोड़ तक मशाल जुलूस भी निकाला गया. इस मौके पर जदयू व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष संजय उर्फ चुन्नू, युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार यादव, विकास पासवान, मोहम्मद गुडडू, पवन कुमार पटेल, नवलेश यादव, जैलेंद्र राजवंशी, अजय कुमार सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. मदनपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आह्वान पर पर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने व केंद्र में बैठी गूंगी व बहरी सरकार को जगाने के लिए जदयू कार्यकर्ताओं ने रविवार को बिहार बंद की तैयारी पूरी कर ली.

प्रखंड जदयू अध्यक्ष लव कुमार सिंह ने बताया कि 28 फरवरी को जदयू सहित वाम दलों ने एक साथ मशाल जुलूस निकाला व केंद्र की गूंगी बहरी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. उन्होंने कहा दो मार्च को मदनपुर से होकर गुजरने वाली जीटी रोड पर चक्का जाम कर दिया जायेगा. प्रखंड जदयू अध्यक्ष के साथ अखिलेश प्रसाद, उत्तम पासवान, अनिल ठकराल, शमशेर सिंह, ई शिवपूजन यादव, अभय सिंह व अनुज सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू व वामदल के कार्यकर्ता कॉमरेड वीरेंद्र प्रसाद, महेंद्र यादव, राम सूचित यादव, राम वृक्ष यादव ने भी मशाल जुलूस व थाली पीट जनता को जगाओ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन