बिहार का हक मारना बरदाश्त नहीं : संजीव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2014 6:53 AM
औरंगाबाद (ग्रामीण) : विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है. साढ़े दस करोड़ जनता का हक किसी को मारने का अधिकार नहीं है. केंद्र की सरकार ने बिहार को हमेशा उपेक्षित रखा है. इसे हम बरदाश्त नहीं करेंगे. हम अपना हक लेकर रहेंगे. ये बातें औरंगाबाद के होटल सरस्वती में पत्रकार वार्ता के दौरान […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) : विशेष राज्य का दर्जा बिहार का हक है. साढ़े दस करोड़ जनता का हक किसी को मारने का अधिकार नहीं है. केंद्र की सरकार ने बिहार को हमेशा उपेक्षित रखा है. इसे हम बरदाश्त नहीं करेंगे. हम अपना हक लेकर रहेंगे. ये बातें औरंगाबाद के होटल सरस्वती में पत्रकार वार्ता के दौरान जदयू के प्रदेश महासचिव संजीव कुमार सिंह ने कहीं. श्री सिंह ने रविवार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने पर जदयू के बिहार बंद को सफल बनाने की अपील व्यवसायियों व वाहन मालिकों से की.
साथ ही उन्होंने बंद का समर्थन करने व हक की लड़ाई के लिए आगे आने का आह्वान किया. सांसद का निलंबन स्वागत योग्य : औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह के निष्कासन पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए प्रदेश महासचिव ने कहा कि इससे पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा, बल्कि जो कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति थी वह समाप्त हो गयी. सांसद द्वारा दिया गया बयान हास्यास्पद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










