धीमी हो गयी धान की खरीद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Feb 2014 5:22 AM

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद) : इंसफरेस्मेंट नहीं बनने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. किसान इसके लिए सीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे है. पर, उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है. इससे एक ओर किसानों की परेशानी बढ़ी है, तो दूसरी ओर सरकार के धान खरीद का लक्ष्य भी पीछे हो रहा है. […]

विज्ञापन

अंबा (औरंगाबाद) : इंसफरेस्मेंट नहीं बनने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है. किसान इसके लिए सीओ कार्यालय का चक्कर लगा रहे है. पर, उन्हें खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है. इससे एक ओर किसानों की परेशानी बढ़ी है, तो दूसरी ओर सरकार के धान खरीद का लक्ष्य भी पीछे हो रहा है. इंसफरेस्मेंट के अभाव में किसान औने-पौने दाम पर धान बेच रहे हैं और प्रखंड में राजकीय स्तरीय पर खरीदारी अधर में लटकती जा रही है.

विदित हैं कि सीओ ओम प्रकाश गुप्ता के स्थानांतरण के बाद इंसफरेस्मेंट बनना बंद है. सीओ को जाने के बाद बीडीओ उमेश प्रसाद सिंह को प्रभार दिया गया था. बीडीओ अंचल के दैनिक कार्य का निबटारा करते थे. पर, इंसफरेस्मेंट बनने के बाबत वे कहते थे कि शीघ्र ही नये सीओ आने वाले है उनके आने के साथ ही इंसफरेस्मेंट बनना शुरू हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन