युवतियों से दुष्कर्म

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Feb 2014 6:48 AM

विज्ञापन

गोपालगंज : चाकू का भय दिखा कर दो युवतियों के साथ दुष्कर्म किया गया. मनचलों ने दुष्कर्म के बाद युवतियों के अपहरण का भी प्रयास किया. गांव वालों ने मनचलों की पिटाई की व दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया. गया : बताते चलें कि विश्वंभरपुर थाने के भोजाछापर रामजीता गांव की दो युवतियां […]

विज्ञापन

गोपालगंज : चाकू का भय दिखा कर दो युवतियों के साथ दुष्कर्म किया गया. मनचलों ने दुष्कर्म के बाद युवतियों के अपहरण का भी प्रयास किया. गांव वालों ने मनचलों की पिटाई की व दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया.

गया : बताते चलें कि विश्वंभरपुर थाने के भोजाछापर रामजीता गांव की दो युवतियां बीती रात शौच के लिए खेत में गयी थी. उसी समय दो युवक साइकिल से गुजर रहे थे. दोनों ने युवतियों को पकड़ लिया एवं चाकू का भय दिखा कर पहले शादी का झांसा दिया. नहीं मानने पर युवकों ने दुष्कर्म किया. भयभीत दोनों युवतियां कुछ बोल नहीं पा रही थी.

दुष्कर्म करने के बाद भी दोनों युवक युवतियों को खीच कर अपने गांव की तरफ जाने लगे. इसी बीच कुछ लोग रास्ते से गुजर रहे थे. लोगों को आते देख युवतियां चिल्लाने लगी. लोग उसे बचाने पहुंचे तो मनचले भागने लगे. उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया. दोनों युवक कुचायकोट थाना क्षेत्र के दयाराम मठिया गांव के बजरंगी (23) एवं अमरजीत चौहान (22) हैं. मौके पर पहुंचे विश्वंभरपुर के थानाध्यक्ष राम अयोध्या पासवान ने कहा कि दोनों मनचलों को जेल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन