झारखंड के तीन अपराधी रेउआ से गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Feb 2014 5:35 AM
औरंगाबाद : पलामू के पाटन थाने में हत्या व लूट की घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह के तीन लोगों को रेउआ गांव से गिरफ्तार किया गया. तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस ने मदनपुर पुलिस के सहयोग से किया. गिरफ्तार अपराधियों के नाम नेपाली प्रसाद (पाटन थाने का नावाटांड़ निवासी), श्रवण प्रजापति (पाटन थाने का […]
औरंगाबाद : पलामू के पाटन थाने में हत्या व लूट की घटनाओं को अंजाम देनेवाले गिरोह के तीन लोगों को रेउआ गांव से गिरफ्तार किया गया. तीनों अपराधियों की गिरफ्तारी झारखंड पुलिस ने मदनपुर पुलिस के सहयोग से किया. गिरफ्तार अपराधियों के नाम नेपाली प्रसाद (पाटन थाने का नावाटांड़ निवासी), श्रवण प्रजापति (पाटन थाने का जयपुर निवासी) और प्रमोद यादव (मनातू थाने का झिकडिहा गांव निवासी) है.
पाटन थाना पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सभी अपराधी पाटन थाना कांड-96/12, 17/14 में हत्या व लूटकांड के आरोपित हैं. कई अन्य घटनाओं में भी संलिप्त हैं. मदनपुर थानेदार ने बताया कि ये तीनों अपराधी रेउआ गांव में सियाराम चौहान के मकान में किराये पर रहते थे. सूचना पर पाटन थाने की पुलिस मदनपुर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से अपराधियों को गिरफ्तार किया. पाटन पुलिस ने तीनों को अपने साथ ले गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










