थानाध्यक्षों की पदस्थापना में लगेगा वक्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Feb 2014 1:48 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद:डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद ही थानाध्यक्षों की पदस्थापना होगी. पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, दो डीएसपी की पदस्थापना औरंगाबाद में की गयी है. डीएसपी (हेडक्वार्टर) अशोक कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. कैलाश प्रसाद अभी पदभार ग्रहण नहीं किये है. लेकिन, शीघ्र […]

विज्ञापन

औरंगाबाद:डीएसपी रैंक के पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण करने के बाद ही थानाध्यक्षों की पदस्थापना होगी. पुलिस कप्तान उपेंद्र कुमार शर्मा द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, दो डीएसपी की पदस्थापना औरंगाबाद में की गयी है. डीएसपी (हेडक्वार्टर) अशोक कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है. कैलाश प्रसाद अभी पदभार ग्रहण नहीं किये है. लेकिन, शीघ्र ही आने वाले हैं. वह सार्जेट मेजर के पद से मधेपुरा से स्थानांतरण होकर औरंगाबाद में आ रहे हैं. औरंगाबाद सार्जेट मेजर की जगह पर वह पदभार ग्रहण करेंगे. इन बड़े पदाधिकारियों के आ जाने के बाद ही पुलिस इंस्पेक्टर व थानेदारों की पदस्थापना की जायेगी. ऐसे में प्रभार में चल रहे दर्जनों थाने के दारोगा जी का अभी और कुछ दिन बल्ले-बल्ले होंगे. गौरतलब है कि 15 दिनों से कयास लगाये जा रहे हैं कि एसपी द्वारा बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों की पदस्थापना की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन