ट्रक से कुचल कर किसान की मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Feb 2014 4:36 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर नगर थाना क्षेत्र के फार्म एरिया के समीप ट्रक से कुचल कर मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक गोपाल सिंह (42) मदनपुर थाना क्षेत्र के दरभंगा गांव के रहने वाले थे. घटना गुरुवार की दोपहर में घटी. घटना से संबंधित मिली जानकारी के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (ग्रामीण) : राष्ट्रीय राज मार्ग दो पर नगर थाना क्षेत्र के फार्म एरिया के समीप ट्रक से कुचल कर मोटरसाइकिल सवार किसान की मौत घटनास्थल पर हो गयी. मृतक गोपाल सिंह (42) मदनपुर थाना क्षेत्र के दरभंगा गांव के रहने वाले थे.

घटना गुरुवार की दोपहर में घटी. घटना से संबंधित मिली जानकारी के अनुसार, गोपाल सिंह अपने मोटरसाइकिल बीआर 26जी-0755 से गांव से औरंगाबाद शहर आ रहे थे. फार्म एरिया के समीप जैसे ही पहुंचे,विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें गोपाल सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह घटना एक साइकिल सवार को बचाने के दौरान घटी.

घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दी. सदर अस्पताल में घटना की सूचना पाकर सैकड़ों लोग पहुंच गये. हर कोई इस घटना पर चिंता व्यक्त कर रहा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन