सदर अस्पताल में अभ्यर्थियों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Feb 2014 4:26 AM
औरंगाबाद (कोर्ट) : सदर अस्पताल में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों ने जम कर हंगामा किया. दर्जनों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने नेत्र जांच संबंधी प्रमाण पत्र नहीं बनाये जाने से अस्पताल के चिकित्सकों पर भड़क उठे और शोर मचाने लगे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने चिकित्सकों के कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया. उन […]
औरंगाबाद (कोर्ट) : सदर अस्पताल में बुधवार को प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों ने जम कर हंगामा किया. दर्जनों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों ने नेत्र जांच संबंधी प्रमाण पत्र नहीं बनाये जाने से अस्पताल के चिकित्सकों पर भड़क उठे और शोर मचाने लगे. इस दौरान अभ्यर्थियों ने चिकित्सकों के कार्यशैली पर रोष व्यक्त किया.
उन पर कई आरोप भी लगाये. हंगामा की सूचना पर नगर थाने के दारोगा दीनबंधु झा अन्य पुलिस जवान के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और अभ्यíथयों को काफी-समझाया. पहले तो अभ्यर्थी शांत होने को तैयार नहीं थे फिर काफी मशक्कत के बाद शांत हुए . अभ्यर्थी रूपेश मौआर, संदीप कुमार, प्रदीप शर्मा, संजीव कुमार, अखिलेश कुमार, रवि रंजन कुमार आदि का कहना था कि पिछले तीन दिनों से वे नेत्र जांच संबंधी प्रमाण पत्र के लिए भटक रहे हैं. पहले तो प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मरीजों की लंबी कतार में खड़े होकर चिकित्सकों तक पहुंचते हैं, लेकिन चिकित्सक कुछ न कुछ बहाना बना कर टाल देते हैं.
कभी कहते हैं कि आंख जांच करवानी पड़ेगी तो कभी कहते हैं कि प्रमाण पत्र पर दूसरे डॉक्टर हस्ताक्षर करेंगे. विभिन्न रेलवे बोर्ड द्वारा निकाली गयी तकनीकी पदों की बहाली के लिए नेत्र प्रमाण पत्र की जरूरत है. इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी तक ही है. इधर दो दिनों तक सभी डाक घरों में भी हड़ताल हो चुका है. तीन दिनों से टहलाने के बजाय यदि पहले दिन ही प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर कर देते तो यह स्थिति उनके सामने उत्पन्न नहीं होती.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










