कार ने ली वृद्ध की जान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2014 6:40 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित टेंगरा गांव के समीप बुधवार को कार ने 65 वर्षीय रामगति सिंह को कुचल दिया. इसमें उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने लगा. लेकिन स्थानीय लोगों के पीछा करते दखे चालक वाहन को छोड़ कर […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : बारुण थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर स्थित टेंगरा गांव के समीप बुधवार को कार ने 65 वर्षीय रामगति सिंह को कुचल दिया. इसमें उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. घटना के बाद कार चालक वाहन लेकर भागने लगा.

लेकिन स्थानीय लोगों के पीछा करते दखे चालक वाहन को छोड़ कर भागने में सफल रहा. घटना की सूचना पर बारुण थानाध्यक्ष संतोष कु मार सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व कार को जब्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक रोहतास जिले के डेहरी थाना अंतर्गत डालमियानगर के समीप कर्मा गांव का रहने वाले थे. वे अपने रिश्तेदार के घर से वापस गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में उक्त स्थान पर अनियंत्रित वाहन ने उन्हें कुचल दिया, जिसमें उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन