Bihar : औरंगाबाद में नक्सलियों का CRPF की कोबरा टीम पर हमला, एक जवान शहीद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Jun 2016 1:38 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद / पटना : बिहार में औरंगाबाद जिले के जंगलों में नक्सलियों द्वारा किये गये एक आईईडी विस्फोट में आज सीआरपीएफ के एक कमांडो की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के गंजोई पहाड़ इलाके में दोपहर के करीब उस समय हुई जब सीआरपीएफ के […]

विज्ञापन

औरंगाबाद / पटना : बिहार में औरंगाबाद जिले के जंगलों में नक्सलियों द्वारा किये गये एक आईईडी विस्फोट में आज सीआरपीएफ के एक कमांडो की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. अधिकारियों ने बताया कि यह घटना जिले के गंजोई पहाड़ इलाके में दोपहर के करीब उस समय हुई जब सीआरपीएफ के प्रतिष्ठित 205 वीं कोबरा इकाई के कमांडोज एक नक्सल विरोधी अभियान पर थे.

उन्होंने बताया कि नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच संक्षिप्त मुठभेड़ हुई जिसके बाद माओवादी दस्ता फरार हो गया. उन्होंने बताया कि कमांडोज बटालियन फॉर रिजोल्यूशन ऐक्शन :कोबरा: के एक जवान की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये. शहीद कमांडो की पहचान ए. डेके के रूप में की गयी है जबकि घायल की पहचान ए. के. यादव और के. ककोटी के रूप में की गयी है.

उन्होंने बताया कि घायलों को गया के अस्पताल में भरती कराया गया है. घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से पटना लाया गया है. वहीं शहीद जवान का शव असम भेजा जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन