कोइरीडीह चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : Vivek Pandey Updated At : 31 May 2026 11:06 AM
Aurangabad News: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है, तीन किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Aurangabad News: (सुजीत कुमार सिंह) औरंगाबाद जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है. जपला-औरंगाबाद मुख्य मार्ग स्थित कोइरीडीह चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से करीब तीन किलो गांजा बरामद किया गया.
वाहन जांच के दौरान मिली सफलता
उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि कोइरीडीह चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम नियमित रूप से वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इसी दौरान झारखंड के जपला क्षेत्र से औरंगाबाद की ओर आ रही एक संदिग्ध बाइक को रोककर तलाशी ली गई. जांच के दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों के पास से तीन अलग-अलग पैकेटों में रखा कुल तीन किलो गांजा बरामद हुआ.
दो आरोपित गिरफ्तार, गांजा जब्त
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र के पेटारी गांव निवासी स्व. यमुना सिंह के पुत्र अमरेंद्र कुमार सिंह तथा रामजनम सिंह के पुत्र सदन कुमार के रूप में हुई है. उत्पाद विभाग ने बरामद गांजा को जब्त कर लिया है और दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
तस्करी के उद्देश्य से लाई जा रही थी खेप
उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह स्पष्ट हुआ है कि गांजा की खेप तस्करी के उद्देश्य से लाई जा रही थी. मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके.
एएसआई सुरभि कुमारी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई उत्पाद विभाग की एएसआई सुरभि कुमारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। टीम की सतर्कता और सक्रियता के कारण तस्करी की एक और कोशिश नाकाम हो गई. अधिकारियों ने टीम के प्रयासों की सराहना की है.
चेक पोस्ट पर बढ़ाई गई निगरानी
गौरतलब है कि कोइरीडीह चेक पोस्ट इन दिनों तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का प्रमुख केंद्र बना हुआ है. पुलिस और उत्पाद विभाग द्वारा यहां लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. हाल के दिनों में इसी चेक पोस्ट से भारी मात्रा में अवैध शराब, गांजा तथा अफीम डोडा बरामद किया जा चुका है.
तस्करों पर जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
प्रशासन का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों से होने वाली अवैध तस्करी पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए चौकसी और बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










