बीजेपी मंत्री के अभिनंदन समारोह में उमड़ी भीड़, वीआईपी कार्यकर्ताओं की सक्रियता बनी चर्चा का विषय
Aurangabad News: बारुण में मंत्री रमा निषाद का भव्य स्वागत, शिक्षा पर दिया जोर; वीआईपी नेताओं की सक्रियता से दलबदल के कयास, पढिए पूरी खबर नीचे.
Aurangabad News: (राजू रंजन) पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की मंत्री सह जिला प्रभारी रमा निषाद के बारुण आगमन पर स्थानीय वेद व्यास आश्रम परिसर में एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम है. मंत्री ने आम लोगों से अपनी समस्याएं साझा करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं.
मंत्री की अनुपस्थिति में इन्हें सौंपे आवेदन
मंत्री रमा निषाद ने जनता की सहूलियत के लिए घोषणा की कि यदि उनसे सपंर्क नही होता है तो लोग अपनी समस्याओं से जुड़े आवेदन वीआईपी पार्टी के जिला प्रभारी रंजीत चौधरी उर्फ नंदी को सौंप सकते हैं.
वीआईपी कार्यकर्ताओं का रहा दबदबा, चर्चाओं का बाजार गर्म
इस पूरे आयोजन में सबसे खास और ध्यान खींचने वाली बात यह रही कि बीजेपी कोटे से बनीं मंत्री के इस अभिनंदन समारोह का पूरा जिम्मा और देखरेख मुख्य रूप से वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ताओं के हाथों में था. कार्यक्रम में वीआईपी के प्रदेश स्तरीय मजबूत नेता रंजीत चौधरी उर्फ नंदी व अन्य की सक्रिय भूमिका रही और कार्यक्रम का नेतृत्व किया. एक भाजपा मंत्री के कार्यक्रम में वीआईपी नेताओं और कार्यकर्ताओं की इस कदर मौजूदगी को लेकर अब बारुण के राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.क्षेत्र में यह कयास तेजी से लगाए जा रहे हैं कि आने वाले समय में रंजीत चौधरी के नेतृत्व में वीआईपी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा का दामन थाम सकते हैं.
Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










