औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 15 वर्षीय किशोर की मौत
Aurangabad Accident: औरंगाबाद में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, 15 वर्षीय किशोर की मौत, एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर
Aurangabad Accident: (ब्रजेश द्विवेदी) औरंगाबाद जिले के ओबरा थाना क्षेत्र के कारा मोड़ के समीप रविवार की सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल का इलाज पटना में चल रहा है.
मृतक की पहचान कुरमाइन गांव निवासी राकेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र निखिल कुमार के रूप में की गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक का माहौल है.
गांव लौटने के दौरान हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार निखिल कुमार अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से गांव लौट रहा था. रविवार की सुबह करीब सात बजे जैसे ही दोनों कारा मोड़ के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.
अस्पताल पहुंचने से पहले टूट गई जिंदगी की डोर
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओबरा पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया.
परिजन निखिल को इलाज के लिए नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल रिश्तेदार की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं.
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दुर्घटना में शामिल वाहन का पता लगाया जाएगा.
Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










