कुंदन यादव हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर 3 जून को निकलेगा महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च
Aurangabad News: कुंदन यादव हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर सभी आरोपितों की गिरफ्तारी तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान, कई सांसद-विधायकों के शामिल होने की संभावना
Aurangabad News: (ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के केशराड़ी निवासी किसान कुंदन यादव हत्याकांड के विरोध में आगामी 3 जून को दाउदनगर में महागठबंधन की ओर से प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा. इस संबंध में निर्णय पुराने अनुमंडल कार्यालय के समीप आयोजित महागठबंधन की बैठक में लिया गया. बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुखिया रामदेव सिंह ने की.
आरोपितों की गिरफ्तारी में देरी पर जताई नाराजगी
बैठक में मौजूद नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड में शामिल सभी आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए. वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक तकनीक और संसाधनों के इस दौर में भी पुलिस अब तक सभी नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है, जो गंभीर चिंता का विषय है.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि दिवंगत किसान कुंदन यादव को न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा और संघर्ष को और तेज किया जाएगा.
नगर परिषद कार्यालय से शुरू होगा मार्च
बैठक में बताया गया कि 3 जून को प्रतिरोध मार्च नगर परिषद कार्यालय के समीप से शुरू होगा. यह मार्च दाउदनगर बाजार के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचेगा, जहां धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.
प्रदर्शन के माध्यम से सरकार और प्रशासन से मुख्य अभियुक्तों एवं अन्य आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की जाएगी.
कई जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना
मुखिया प्रतिनिधि नागेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतिरोध मार्च में औरंगाबाद के सांसद अभय कुशवाहा, काराकाट के सांसद राजाराम सिंह, जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव तथा गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा के शामिल होने की संभावना है.
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से आंदोलन को और मजबूती मिलेगी.
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, राजद नगर अध्यक्ष मुन्ना अजीज, युवा राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धर्मेंद्र कुमार सिंह, युवा राजद नेता सुमित कुमार यादव, योगेंद्र वर्मा, ललन प्रसाद समेत बड़ी संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
19 मई को हुई थी किसान की हत्या
गौरतलब है कि 19 मई की देर शाम भुईयां बिगहा के समीप केशराड़ी निवासी 50 वर्षीय किसान कुंदन यादव की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है.
अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहले कैंडल मार्च निकाला जा चुका है, जबकि भाकपा-माले द्वारा भी प्रतिरोध मार्च आयोजित किया गया था.
अब तक दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
पुलिस ने अब तक इस मामले में लाइनर की भूमिका निभाने वाले एक नामजद एवं एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. वहीं दो अन्य नामजद अभियुक्तों के घर पर न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया गया है.
इसके बावजूद मुख्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है और इसी को लेकर महागठबंधन ने प्रतिरोध मार्च निकालने का निर्णय लिया है.
Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










