शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jan 2014 7:08 AM
औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय मे फार्म शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों ने जम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही का पुतला दहन किया. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र संघ के अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि छात्र संघ का गठन हुए एक वर्ष हो गया […]
औरंगाबाद (नगर) : सोमवार को सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय मे फार्म शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों ने जम कर प्रदर्शन किया. इस दौरान बिहार के शिक्षा मंत्री पीके शाही का पुतला दहन किया.
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र संघ के अध्यक्ष शशि सिंह ने कहा कि छात्र संघ का गठन हुए एक वर्ष हो गया पर सिन्हा कॉलेज प्रबंधन द्वारा आज तक महाविद्यालय के विकास पर एक भी बैठक नहीं बुलायी गयी. कॉलेज के कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. बीएड के नामांकन में धांधली बरती गयी. कॉलेज में चहारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है. इसमें घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है.
इंटरमीडिएट के फॉर्म शुल्क में मनमाने पैसे लिए जा रहे हैं. जब तक शुल्क वृद्धि वापस नहीं ली जाती है, तब तक कॉलेज में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन छात्र संगठन द्वारा किया जायेगा. पुतला दहन में दीपक कुमार, आकाश कुमार, प्रकाश कुमार, बबलू कुमार, पंकज कुमार, मोनू कुमार, राहुल कुमार, अभिषेक कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










