बोलेरो के धक्के से युवक घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2013 7:14 AM
औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के गेट स्कूल के समीप सोमवार की सुबह एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक संजीत कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमा भगवान का रहने वाला है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के […]
औरंगाबाद (कोर्ट) : नगर थाना क्षेत्र के गेट स्कूल के समीप सोमवार की सुबह एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक संजीत कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करमा भगवान का रहने वाला है. घायल का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
जानकारी के अनुसार, संजीत शाहपुर रोड स्थित एक कंप्यूटर क्लास से वापस घर बाइक से लौट रहा था. गेट स्कूल के समीप सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. इस घटना में युवक सड़क के किनारे गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया.
घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया. सड़क दुर्घटना में युवक का बाइक क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










